Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पुलिस पेंशनर्स संघ टीकमगढ़ ने माननीय मुख्यमंत्री म. प्र. शासन को कलेक्टर टीकमगढ़ के माध्यम से दिया ज्ञापन

Follow

Published on: 05-02-2024

पुलिस पेंशनर्स संघ टीकमगढ़ ने माननीय मुख्यमंत्री म. प्र. शासन को कलेक्टर टीकमगढ़ के माध्यम से दिया ज्ञापन

    टीकमगढ़ आज दिनांक 05-02-24 को दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर परिसर में पुलिस पेंशनर्स संघ टीकमगढ़ के तत्वावधान में प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के पास द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से भेजने हेतु ज्ञापन दिया गया पुलिस पेंशनर्स जिला अध्यक्ष खलील खान ने बताया कि आज कलेक्ट्रेट परिसर में कर्मचारी पेंशनर्स द्वारा प्रदर्शन कर एक ज्ञापन दिया गया ज्ञापन तहसीलदार गोविंद सिंह घोष  व डिप्टी कलेक्टर एस के तोमर लेने आए ज्ञापन जब मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ राज्य का अलग गठन हुआ था उसी समय पेंशनर्स के लिए बंधानकारी धारा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) लागू की गई थी इस बंधनकारी धारा के कारण जब भी मध्य प्रदेश के पेंशनर्स को केंद्र के बराबर महंगाई राहत देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की सहमति लेना पड़ती है और छत्तीसगढ़ सरकार को मध्य प्रदेश सरकार की सहमति की आवश्यकता होती है इस कारण पेंशनर्स को समय पर महंगाई राहत नहीं मिल पाती है और एक-एक साल बाद महंगाई राहत के आदेश होते हैं जिसमें पेंशनर्स को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ता है पूर्व सरकारों से भी कई बार पेंशनर संगठनों द्वारा धरना आंदोलन ज्ञापन आदि संबंध में दिए जा चुके हैं परंतु कोई निराकरण नहीं हो पाया है अब जब मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है दोनों माननीय मुख्यमंत्री महोदय अपनी समन्वय से उपरोक्त बंधनकारी धारा को समाप्त करने के लिए अपनी-अपनी विधानसभा में प्रस्ताव पारित करके केंद्र सरकार को भेजकर उपरोक्त धारा को समाप्त करने की व दोनों राज्यों के पेंशनर्स को इस  समस्या से निजात मिल सके बुजुर्ग पेंशनर्स को समय पर कर्मचारियों के साथ महंगाई राहत प्राप्त हो सके मांगों में छत्तीसगढ़ पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) को समाप्त करने पेंशनर्स को केंद्र के बराबर चार प्रतिशत महंगाई राहत स्वीकृत पेंशनर्स को आयुष्मान कार्ड योजना में लाया जाना व विगत दिनों समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि मध्य प्रदेश सरकार नियमित कर्मचारियों की सेवा आयु 65 वर्ष करने जा रही है जो घोर आपत्तिजनक है इसमें युवाओं में असंतोष होकर बेरोजगारी को बढ़ावा मिलेगा इस आशय का ज्ञापन दिया गया वहां पेंशनर्स खलील खान सुरेश दोदेरिया उमाशंकर चतुर्वेदी भगवान दास कड़ा हर सेवक राय .गोविंद दास रामचरण समरी गोकुल यादव करुणा सिंधु द्विवेदी अरुण पुरोहित एन डी सोनी संतोष सिंह रामबाबू दुबे रामकिशन यादव वृंदावन रिछारिया मोहनलाल कुशवाहा प्रणवीर सिंह यादव के एल रजक पूरनलाल रजक धनीराम सेन जगदीश नायक इलियास खान इंदर सिंह दलूराम राकेश उपाध्याय सोहन लाल पाल काशीराम नायक और सिविल पेंशनर्स पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह द्वारका राय रामस्वरूप लोधी मुरारी लाल श्रीवास्तव योगेंद्र बाबू दुबे कामता प्रसाद सोनी कन्हैयालाल मदन गोपाल विश्वकर्मा सुदर्शन कॉलरा लक्ष्मी नारायण और रामस्वरूप सहित काफी पेंशनर्स मौजूद रहे

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel