Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पैरवी सेल व थाना मुण्डेरवा  द्वारा की गयी सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दहेज के लिए हत्या कारित करने से संबंधित  02 अभियुक्तों को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की हुई सजा!

Published on: 16-11-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पैरवी सेल व थाना मुण्डेरवा  द्वारा की गयी सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दहेज के लिए हत्या कारित करने से संबंधित  02 अभियुक्तों को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की हुई सजा!*

वादी द्वारा थाना मुण्डेरवा  पर लिखित प्रार्थना-पत्र दिया गया कि दिनाँक 06.06.2014 को अपनी पुत्री बीना की शादी दिनेश कुमार पुत्र शिव प्रसाद ग्राम राजाचक, थाना कोतवाली
जनपद बस्ती के संग अपनी यथाशक्ति के साथ सम्पन्न किया। शादी सम्पन्न होने के पश्चात् दिनेश कुमार अपनी पत्नी वीना को लेकर श्री राम लौटन (दत्तक पिता) ग्राम चैनपुरा पोस्ट कुरियार, थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती में रहने लगे। शादी के कुछ समय बाद दिनेश कुमार दत्तक पुत्र राम लौटन पत्नी मेवाती पत्नी राम लौटन द्वारा दहेज की माँग करने लगे। जब तक मेरी शक्ति रही मैं पूरा करता रहा। अंत में कार की माँग की, जिससे मैंने मना कर दिया। इन सब बातों से नाराज दिनेश कुमार, मेवाती देवी ने मेरी पुत्री को जहर (सल्फास)खिला दिया, जिसकी सूचना वीना ने अपने पिता को सांकेतिक भाषा में बताया।अस्पताल पहुँचने पर गम्भीर स्थिति में डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया जहां उसकी मृत्यु हो गयी। कृपया आवश्यक कार्यवाही करें। तहरीर के आधार पर थाना मुण्डेरवा पर मु0अ0सं0 417/2015 अन्तर्गत धारा 498A, 304B भा०दं०सं० व धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया।

पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में पैरवी सेल बस्ती एवं थाना मुण्डेरवा पुलिस की सशक्त व प्रभावी पैरवी से आज दिनांक-16.11.2023 को माननीय न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बस्ती द्वारा अभियुक्त  01- राम लौटन आयु लगभग 64 वर्ष पुत्र पांचू राम, निवासी-ग्राम चैनपुरवा,

थाना-मुण्डेरवा, जिला- बस्ती को IPC  की धारा 498 ए में 02 वर्ष के सश्रम कारावास तथा रुपया 2000/- के अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी । 02- अभियुक्त दिनेश कुमार आयु लगभग 30 वर्ष पुत्र शिव प्रसाद, निवासी ग्राम राजाचक, थाना कोतवाली, जिला- बस्ती तथा अभियुक्ता मेवाती आयु लगभग 63 वर्ष पत्नी राम लौटन, निवासी-ग्राम चैनपुरवा, थाना-मुण्डेरवा, जिला- बस्ती को IPC  की धारा 304 B में 10 वर्ष के सश्रम कारावास से दण्डित किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel