Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यबस्था और महिलाओं- बालिकाओ पर अत्याचार को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन !– प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार ने राष्ट्रपति के नाम जतारा एसडीएम को सौपा ज्ञापन !

Follow

Published on: 04-09-2024

प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यबस्था और महिलाओं- बालिकाओ पर अत्याचार को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन !– प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार ने राष्ट्रपति के नाम जतारा एसडीएम को सौपा ज्ञापन ! टीकमगढ़। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखते हुए मांग की है कि प्रदेश में बढ़ते भ्रस्टाचार, बालिकाओं से दुराचार सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कार्यवाही की मांग की है। वही किरण अहिरवार ने बताया कि प्रदेश में खस्ता हाल सड़के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है, पूरे प्रदेश में सड़को के खस्ता हाल, गड्डे होने से दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जिससे कई लोगो की जान जा रही है, सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य में करोड़ो का भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते महिलाओं, अबोध बालिकाओं से दुराचार की घटनांए प्रत्येक जिले में बढ़ रही है। अजा- अजजा एंव अल्पसंख्यक वर्गों पर पुलिस बर्बरतापूर्वक मारपीट कर रही है, इस वर्गों को न्याय दिलाए जाना तो दूर, उन पर ही झूठे प्ररकण दर्ज किए जा रहे है। सरकार द्वेषपूर्ण कार्यवाही कर लोगो के मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर रही है। वही किरण अहिरवार ने मांग की है कि किसानो की बर्बाद फसलो का उचित मुआवजा, उनकी फसलों को बढ़ी दरों पर खरीदने, सरकार द्वारा बिजली के दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि को कम करने, बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते, महिलाओं, अबोध बालिकाओं पर लगातार बढ़ रहे दुराचार की घटनाओं को रोकने, अजा- अजजा एवं अल्पसंख्यक वर्गों पर हो रहे अत्याचार को तत्काल रोकने सहित सभी मुद्दों पर उचित कार्यवाही करने की राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान जतारा ब्लॉक अध्यक्ष सचिन जैन कार्यकारी जिला अध्यक्ष अध्यक्ष गुलाब कुशवाहा, एडवोकेट सफी मोहम्मद, डॉ रमेश शर्मा, सुरेश रजक, श्री राम यादव, हरि नारायण कुशवाहा, आकाश घोष , राजेश यादव आषीश सैनी, पंकज समेले सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel