Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने गढा गौतम सिद्धि फर्नीचर उद्योग का फिता काटकर किया उद्घाटन,कार्यशाला का किया निरीक्षण!

Published on: 11-02-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने गढा गौतम सिद्धि फर्नीचर उद्योग का फिता काटकर किया उद्घाटन,कार्यशाला का किया निरीक्षण!

बस्ती 11 फरवरी 2024 सू.वि., प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने गढा गौतम सिद्धि फर्नीचर उद्योग का फिता काटकर उद्घाटन किया, कार्यशाला का निरीक्षण किया तथा उद्योग स्थापित करने वाले ईश्वरानन्द मिश्र को बधाई दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईश्वरानन्द मिश्र पहले किसी कंपनी में स्वयं कर्मचारी थे परंतु आज इस उद्योग के माध्यम से लगभग 600 लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार उपलब्ध कराने के लिए औद्योगिक विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है। प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में युवाओं का चयन करके उन्हें प्रशिक्षण दिलाया जाता है तथा बैंक से ऋण देकर उन्हें उद्योग की स्थापना कराई जाती है।
उन्होने कहा कि मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में लोक कल्याणकारी सरकार की स्थापना के उपरान्त एक जनपद एक उत्पाद कार्यकम योजना के प्रारम्भ होने पर ईश्वरानन्द मिश्र द्वारा मुम्बई से वापस आकर अपने गृह जनपद बस्ती मे वुडकाफ्ट की इकाई की स्थापना हेतु जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बस्ती में सम्पर्क किया गया।
उन्होने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजनान्तर्गत रु० 1.00 करोड़ का ऋण बैंक से लिया एवं विभाग द्वारा रू0 10.00 लाख की सब्सिडी दी गयी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश में रू0 5.00 करोड के निवेश हेतु एम०ओ०यू० हस्ताक्षरित किया। उनके द्वारा एक बड़ी वुडकाफ्ट मैन्युफैक्चरिंग इकाई ‘‘सिद्धमित्रा‘‘ की स्थापना लगभग 100000 वर्गफिट में की गयी है। इकाई की स्थापना होने से स्थानीय स्तर पर 100 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं 500 व्यक्तियों को परोक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हुआ है।
प्रदेश में औद्योगिक वातावरण के सृजन से ईश्वरानन्द मिश्र के जीवन मे आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है। अपने उद्यम कौशल से यह युवा उद्यमी जो पूर्व में ई-कॉमर्स कम्पनी में एक कर्मी थे, आज 600 व्यक्तियों के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से नियोक्ता है। इस अवसर पर मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, आईजी आर.के. भारद्वाज, डीएम अंद्रा वामसी, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, सीडीओ जयदेव सीएस, उपयुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, अपर सांख्यिकी अधिकारी जितेंद्र गौतम तथा अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel