Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रधानमंत्री द्वारा एनटीपीसी सिंगरौली के तृतीय चरण 2X800 मेगावाट इकाइयों का हुआ शिलान्यास

Published on: 04-03-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। प्रधानमंत्री द्वारा एनटीपीसी सिंगरौली मे 800 मेगावाट की दो यूनिट के शिलान्यास के साथ शक्तिनगर परियोजना के तृतीय चरण के विस्तारीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया।

विद्युत उत्पादन के क्षेत्र मे नए मानक स्थापित करते हुए आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिलाबाद, तेलंगाना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनटीपीसी सिंगरौली के तृतीय चरण के विस्तारीकरण के साथ 800 मेगावाट की दो इकाइयां राष्ट्र को समर्पित की।

तृतीय चरण के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि एक विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण हेतु विद्युत उत्पादन एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

अपने उद्बोधन में उन्होने एनटीपीसी कि सभी विकास परियोजनाओं को राष्ट्र निर्माण हेतु कंधे से कंधा मिलाकर अग्रसरित हेतु बधाई दी।

एनटीपीसी सिंगरौली के परियोजना प्रमुख राजीव अकोटकर ने कहा कि शक्तिनगर सोनभद्र स्थित एनटीपीसी सिंगरौली ऊर्जा के क्षेत्र में योगदान देने वाली एनटीपीसी की मातृ इकाई है

जो 1981 से लगातार बिजली उत्पादन कर कई राज्यों को बिजली उपलब्ध करा रही है और इसके विस्तारिकरण पर हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

बताते चलें कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर समेत कई परियोजनाओं के 56 हज़ार करोड़ से भी अधिक तेलंगाना से शिलान्यास किया गया है।

इस कार्यक्रम में सुरेश राय, एसडीएम (सोनभद्र), एस.के. गुजरानिया, परियोजना प्रमुख, झानोर, एल.के. बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), डॉ. एस.के. खरे, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएँ), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), जोसफ बास्टियन,

महाप्रबंधक (एडीएम), सिद्धार्थ मण्डल, एजीएम (एचआर), सभी विभाग प्रमुख, सत्य देव सिंह, लेखपाल (शक्तिनगर), दिनेश कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष, (शक्तिनगर), यूनियन एवं एसोशिएशन, पत्रकार बंधु, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित हुए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel