Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी केंद्र में ऊर्जा मंत्री प्रभुन्न सिंह

Follow

Published on: 26-02-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी केंद्र में
ऊर्जा मंत्री प्रभुन्न सिंह

ऊर्जा मंत्री प्रभुन्न सिंह ने ली टीकमगढ़ लोकसभा की महत्वपूर्ण बैठक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार केंद्र में बनने जा रही है – प्रभुन्न सिंह। भाजपा में कार्यकर्ता ही पार्टी में मुख्य भूमिका में होता है – अमित नुना।* टीकमगढ़। आज स्थानीय सर्किट हाउस में ऊर्जा मंत्री प्रभुन्न सिंह ने टीकमगढ़ लोकसभा की महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आए ऊर्जा मंत्री प्रभुन्न सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं की ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठाऔर अथक मेहनत से भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिला है। इसके लिए मैं कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। आगामी महीना में लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है। हमें मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर दुगनी मेहनत करनी है,ताकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बने, कुछ षड्यंत्रकारी शक्तियां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को रोकने के लिए गठबंधन कर रही है।पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत दिलाकर इन षड्यंत्रकारी को करारा जवाब दे। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी जो वोट हारी थी उन्हें जिताने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं,पार्टी के सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत के साथ श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए जुट जाएं ताकि भारत को विश्व गुरु बनाने में हम सब की भूमिका हो, भाजपा में पार्टी कार्यकर्ता ही मुख्य भूमिका में होता है। टीकमगढ़ सर्किट हाउस में ऊर्जा मंत्री प्रभुन्न सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पंकज जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची, लोकसभा संयोजक विवेक चतुर्वेदी, भाजपा जिला महामंत्री अश्वनी चढ़ार, आशुतोष भट्ट, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक खरे रानू, प्रीति शर्मा, सरोज राजपूत, सुशील दुबे,इंजी.भारती आर्या, मनोज देवलिया,इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, विकास यादव, प्रतेंद्र सिंधई, रोहित खटीक, अंकित तोमर, छत्रपाल सिंह राजा, गोपाल राय, जनमेजय तिवारी, सुनील खटीक,चंदू कोरी, पंकज प्रजापति, मुन्ना लाल साहू, स्वप्निल तिवारी,शोभरन कुशवाहा , अंशुल व्यास, शक्ति राय,दीपक मिश्रा, नरेश तिवारी, राजीव वर्धमान, मुख्तार अहमद, मुकेश अहिरवार,मंडल अध्यक्ष हरप्रसाद कुशवाहा, प्रवीण नामदेव, महेश पटैरिया, महेश यादव, महेश यादव, महेंद्र कुशवाहा, प्रशांत खरे,संदीप पायक, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel