Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रयागराज। मोदी एक ऐसे भाई जो अपनी बहनों के मान सम्मान के लिए काम कर रहे: प्रतिभा शुक्ला — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 13-05-2024

प्रयागराज। मोदी एक ऐसे भाई जो अपनी बहनों के मान सम्मान के लिए काम कर रहे: प्रतिभा शुक्ला — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

फूलपुर लोकसभा का महिला मोर्चा सम्मेलन सोमवार को केंद्रीय चुनाव कार्यालय जार्ज टाउन क्लब में आयोजित किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि महिला शक्ति आज किसी से कम नहीं है। महिलाओं को सशक्त करने का काम अगर कोई कर रहा है तो वो नरेंद्र मोदी हैं। मोदी एक ऐसे भाई हैं जो अपनी बहनों के मान सम्मान के लिए काम कर रहे हैं। भारत की मातृ शक्ति की शौर्यगाथा पूरा विश्व जानता है। नरेंद्र मोदी जैसा भाई हम बहनों को मिला ये हमारा भाग्य है। आज महिलाएं चौके से चौपाल पर आ गई हैं। पहले बेटी के पैदा होते ही उसके शादी की चिंता माता पिता को सताती थी। नरेंद्र मोदी ने इस सोच को बदला और बेटियों को आत्म निर्भर बनाने की सोच विकसित की। आज उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में महिला खुद को सुरक्षित महसूस करती है। भाजपा को इस ऊंचाई पर ले जाने में मातृ शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। सनातन धर्म सभी को साथ लेकर चलने सभी का सम्मान करने का संदेश देता है। आधी आबादी के शत प्रतिशत मतदान के लिए महिला मोर्चा को युद्ध स्तर पर लगना होगा। महिला मोर्चा ने हमेशा संगठनात्मक स्तर पर अपनी योग्यता सिद्ध की है। अब समय है की एक बार फिर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर चुनाव अभियान में लग जाएं 

इस अवसर पर सांसद प्रत्याशी 

प्रवीण पटेल ने कहा की पिछली सरकारों ने महिलाओं को सिर्फ घर तक सीमित कर दिया था। नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद उन्हें सशक्त बनाने का अभियान चला और आज मातृ शक्ति का गांव से लेकर देश व समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिख रहा है। योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करके महिलाओं को मान सम्मान दिलाने का काम किया है। प्रयागराज विकास का मॉडल बन रहा है। आज महिलाएं खुद कहती है की मोदी ने जो काम किया है वो पहले किसी सरकार ने नहीं किया। एक सांसद नहीं एक भाई के रूप में रहूंगा। 

इस अवसर सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर नरेंद्र मोदी ने बेटियों के प्रति समाज की संकीर्ण सोच को बदला है। आज भ्रूण हत्या में काफी कमी आई है। लिंगानुपात में सुधार देखा जा रहा है। ये सब नरेंद्र मोदी के विजन के कारण संभव हो रहा है।

 मातृ शक्ति को सम्मान देने का ऐतिहासिक काम नरेंद्र मोदी ने किया है। मातृ शक्ति ने भी मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। 

इस अवसर पर फूलपुर लोकसभा प्रभारी बालेंदु मणि त्रिपाठी, संयोजक गुरु प्रसाद मौर्य, गंगापार जिलाध्यक्ष कविता पटेल, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कृतिका अग्रवाल, शशि वाष्णेय, आकांक्षा सोनकर ,रीता बहुगुणा जोशी, अभिलाषा गुप्ता, गोल्डी पटेल, अनामिका चौधरी, निर्मला पासवान, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अर्चना शुक्ला, वंदना सिंह, शिखा रस्तोगी, संगीता गोस्वामी, प्रियंका प्रियदर्शनी, मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा चंद्रा आहलूवालिया, रीता सिंह,कल्पना राजुल शर्मा, सत्या तिवारी, अवधेश चंद्र गुप्ता, राजेश केसरवानी, आनंद वैश्य सुदर्शन, शिवा त्रिपाठी, मीडिया प्रबंधन फूलपुर लोकसभा उमेश तिवारी एवं विवेक मिश्र आदि बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

संचालन आभा मधुर ने किया, धन्यवाद ज्ञापन अर्चना शुक्ला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा काशी क्षेत्र ने दिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel