Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रशासन ने बैठाया प्यार पर पहरा, मनचलों की आई सामत, मची भगदड़

Follow

Published on: 14-02-2024

प्रशासन ने बैठाया प्यार पर पहरा, मनचलों की आई सामत, मची भगदड़
पार्कों सहित रमणीक स्थलों पर अफसरों ने किया भ्रमण, लगाई फटकार
टीकमगढ़। अब तक असमाजिक तत्वों द्वारा की जाने वाली हरकतों पर नजर रखी जाती रही है। मनचलों एवं मनजुओं पर नजर रखने और उनके प्यार पर पहरा देने के लिए बैलेंटाइन डे के दौरान भी प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय दिखाई दिए। उन्होंने मजनुओं एवं मनचलों की अच्छी खासी खबर ली और फटकार लगाई। प्रेमी और प्रेमिकाओं को दहशत और अधिकारियों के बीच गुपचुप तरीके से प्रेम दिवस मनाने के लिए मजबूर होना पड़ा। कई लोगों ने तो मोबाइल पर ही अपना उपवास प्रेमी दर्शन के साथ पूरा कर डाला। अधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी। बताया गया है कि यहां मामौन पहाड़ी, बरीघाट, बाईपास, उपवन पार्क, धार्मिक स्थलों सहित पिकनिक प्वाइंटों पर मजनुओं का आना जाना बना रहने की चर्चाएं आम हैं। बैलेंटाइन डे को यह मजनूं अपने प्रेम का इजहार करने का पर्व सा मनाते आ रहे हैं। इस कार्य को अनैतिक मानकर अनेक सामाजिक संगठन एवं प्रशासनिक अधिकारी टहलते नजर आए। प्यार पर की गई पहरेदारी के दौरान वह कामयाब भी रहे। कहा जा रहा है कि कई स्थानों पर अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन को देखकर युवक युवतियां भागते नजर आए। बताया गया है कि वेलेंटाइन डे के विरोध के चलते जिला प्रशासनिक के अधिकारी एस डी एम संजय दुबेदी,ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। बताया गया है कि 14 फरवरी 2024 को वेलेन्टाईन डे मनाया जाना था, लेकिन अधिकारियों एवं अन्य संगठनों ने प्रेमी और प्रेमिकाओं के अरमानों पर पानी फेर दिया। वेलेन्टाईन डे का कतिपय संगठनों द्वारा विरोध किया जाता रहा है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान कई अवसरों पर वाद-विवाद दुव्र्यवहार करने आदि घटनाएं प्रकाश में आती है। जिसके चलते वेलेन्टाईन डे के अवसर पर अपने अनुभाग क्षेत्रान्तर्गत स्थलो पार्क रेस्टोरेन्ट, सिनेमा घरों, मॉल सहित कई भीड़-भाड़ वाले स्थलों बस स्टेण्ड, रेलेवे स्टेशन आदि पर लगातार नजर रखी गई। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की डियूटी तत्काल प्रभाव से लगायी गई। शहर सहित आसपास के चर्चित इलाकों में टीकमगढ़ एसडीएम संजय दुबे सहित अन्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया गया। अधिकारियों चाक चौबंद व्यवस्था के चलते ने युवक एवं युवति कही नहीं दिखे । कहा गया है कि बैलेंटाइन डे पर प्रेमी और प्रेमिकाएं एक-दूसरे को उपहार आदि देकर अपने प्रेम का इजहार करते हैं। दुकानदारों की मानें तो शहर में उपहारों एवं अन्य सामानों की खरीददारी तो जमकर की गई, इसी प्रकार फूल, गुलदस्ते और बुके आदि की भी बाजारों में खरीददारी की गई। अब यह अलग बात है कि वह इन्हें सही हाथों में दे पाने में कितने कामयाब हुए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel