Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

फसल बर्बादी आर्थिक तंगी कर्ज में डूबे किसान ने आज सुबह अपने खेत पर लगे महुआ के पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Published on: 27-07-2024

झांसी! जनपद झांसी थाना अंतर्गत
मऊरानीपुर ग्राम वीरा निवासी किसान रामकिशुन पुत्र आसाराम कुशवाहा उम्र 45 वर्ष ने आज सुबह अपने खेत पर गया था वही खेत पर लगे महुआ के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली इस हृदय विदारक घटना की सूचना गांव में फैलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है बताते चलें किसान रामकिशुन लगभग 6 बीघे का किसान था खेती किसानी करके अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था मृतक किसान के दो बच्चे है 1 लड़का 1 लड़की पिछले वर्ष उसने अपने बेटी की शादी की थी जिससे उसके ऊपर कर्ज बढ़ गया था मऊरानीपुर सोसाइटी में लगभग 60 हजार का केसीसी ऋण है,वहीं ग्रामीण बैंक मऊरानीपुर में डेढ़ लाख रुपये का केसीसी ऋण है और कुछ साहूकारों का है, पिछले वर्ष फसल नष्ट हो गई थी इस बार भी फसल नष्ट हो गई है और अभी भी फसल अच्छी नहीं है परिजनों ने बताया सुबह लगभग 6:00 बजे किसान रामकृष्ण और उनकी पत्नी ममता देवी दोनों साथ खेत पर गए थे खेत पर ही एक झोपड़ी बनाए थे वहीं पर गाय भी रखते थे पत्नी ने गाय का दूध निकाल कर वापस घर को चली आई तभी उसके बाद राम किशुन ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया और पेड़ के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी अगल-बगल के किसानों ने जब देखा दौड़े आनन-फानन में पहुंचे फंदे से नीचे उतारा उसके बाद ग्रामीण और परिजनों ने ग्राम प्रधान पुलिस एवं तहसील प्रशासन को सूचना दी। इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ग्राम वीरा किसान के खेत पर पहुंचे शोक संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को ढाढ़स बंधाया उसके बाद घटना की जानकारी उप जिला अधिकारी गोपेश तिवारी को दी जिस पर मामले को संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार मऊरानीपुर को मौके पर भेजा गया उन्ही के साथ में मौके पर पुलिस भी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel