Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

फुलो झानो आशीर्वाद योजना ने कौशल्या कर्माकर के जीवन को दी नई राह, हड़िया दारू बेचना छोड़ कर अपनाया सम्मानजनक रोजगार

Follow

Published on: 02-11-2023

जमशेदपुर (झारखंड)। घाटशिला प्रखंड अंतर्गत काशीदा पंचायत की चेंगजोड़ा गांव की रहने वाली कौशल्या कर्माकर की कहानी एक ऐसी महिला की कहानी है जो जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने और उनपर जीत हासिल करने की प्रेरणा देती है । पति की मृत्यु के बाद आर्थिक समस्याओं को देखते हुए इन्होने हड़िया दारू बेचना जरूर शुरू किया लेकिन अपने बच्चों के भविष्य पर इसका बुरा असर नहीं पड़े इसे देखते हुए उस व्यवसाय को छोड़ने में भी देर नहीं की और इसका श्रेय वे राज्य सरकार की योजना फुलो झानो आशीर्वाद योजना को देती हैं।

कौशल्या कर्माकर आज जेनरल स्टोर खोलकर घरेलू सामान, सब्जियां और फास्ट फूड बेचकर अच्छा जीवन व्यतीत कर रही हैं। फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत 10,000 रुपये की सहायता राशि मिली, यह सहायता उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ लाई और उन्होंने दारू बेचने का काम छोड़ दिया । कौशल्या कर्माकर की यह कहानी हमें यह सीख देती है कि विश्वास और संघर्ष से जीवन के किसी भी विपरीत परिस्थिति में बदलाव लाया जा सकता है बशर्ते हम दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के साथ अपने जीवन में आगे बढ़े ।

झारखंड सरकार द्वारा संचालित फुलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत जिले में अबतक 1527 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार हड़िया दारू के रोजगार से जुड़ी सभी महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार से जोड़ने के लिए यह अभियान जारी है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel