• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Monday, July 28, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home राज्य झारखंड

फेडरेशन आफ झारखंड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित “सृजन” स्टार्टअप कॉन्क्लेव में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

by Manindar Manish
July 7, 2024
in झारखंड
0
फेडरेशन आफ झारखंड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित “सृजन” स्टार्टअप कॉन्क्लेव में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

★ राज्य के सभी उद्योग और उद्योगपतियों के प्रति सरकार की सकारात्मक सोच

★ अधिक से अधिक रोजगार सृजन के लिए सरकार प्रतिबद्ध

★ युवा स्टार्टअप शुरू करें, सरकार करेगी पूरा सहयोग

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज रांची विश्वविद्यालय परिसर के आर्यभट्ट सभागार में फेडरेशन आफ झारखंड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित “सृजन” स्टार्टअप कॉन्क्लेव में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में जो भी उद्योग हैं और जो भी नए उद्योग आने वाले हैं, उसके प्रति सरकार की सकारात्मक सोच है। राज्य में ज्यादा से ज्यादा निवेश हो। अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हों। हमारी सरकार उद्योगों और उद्योग स्थापित करने वालों को पूरा सहयोग करेगी ।

आप झारखंड की आर्थिक सामाजिक और भौगोलिक स्थिति से भली- भांति वाकिफ हैं

मुख्यमंत्री ने झारखंड चैंबर्स से कहा कि कहा कि झारखंड में कई ऐसे उद्योग है जो वर्षों पुराने हैं। उद्यमियों की पीढ़ी- दर- पीढ़ी यहां व्यवसाय कर रही है। ये सभी झारखंड के बदलते स्वरूप को देखते आ रहे हैं। वे यहां की आर्थिक- सामाजिक और भौगोलिक स्थितियों से भली- भांति वाकिफ हैं। वे जितनी अच्छी तरह इस राज्य को समझ सकते हैं, दूसरे नहीं समझ सकते हैं। ऐसे में आपके साथ मिलकर राज्य का सर्वांगीण विकास करना हमारा उद्देश्य है।

स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए सरकार करेगी सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने स्टार्टअप पॉलिसी बनाई है। हालांकि, इस राज्य में स्टार्टअप को जितना बढ़ावा मिलना चाहिए था, उसमें थोड़ा पीछे हैं। लेकिन, सरकार जल्द ही स्टार्टअप को मजबूती और बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाएगी। स्टार्टअप के जरिए युवा रोजगार से जुड़े और दूसरों को भी रोजगार दें , इस सोच के साथ सरकार आगे बढ़ेगी।

उद्योगों की ऐसी बुनियाद स्थापित करेंगे, जिसका लाभ पीढ़ी -दर- पीढ़ी मिल सके

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद देश के नीति- निर्धारकों ने इस राज्य की अहमियत को समझा था। इसी का नतीजा था कि हमारे राज्य में कई बड़े उद्योग स्थापित हुए। टाटा और बिड़ला जैसे कई उद्योग समूहों ने अपने उद्योग लगाए। इसी राज्य में कोल इंडिया की सबसे ज्यादा गतिविधियां संचालित हो रही है।

देश का पहला फर्टिलाइजर इंडस्ट्री लेकर माइनिंग इंस्टीट्यूट एवं उद्योग जगत के जननी से मशहूर ‘हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (एचईसी) भी हमारे राज्य में स्थापित है। लेकिन, जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया और परिस्थितियों कुछ ऐसी बनती गई कि यहां के कई उद्योग -धंधे बंद हो गए। जिन उद्योगों का विस्तार होना था, वे सिमटते गए।

इस वजह से लोग बेरोजगार भी हुए। लेकिन, हमारी सरकार उद्योगों की ऐसी बुनियाद डालना चाहती है, जिसका लाभ लोगों को पीढ़ी- दर- पीढ़ी मिल सके। इसमें झारखंड चैम्बर्स का जो भी सुझाव होगा उसे पर सकारात्मक अमल करते हुए पूरा सहयोग करेगी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक श्री रामेश्वर उरांव, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री महेश पोद्दार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग की सचिव श्रीमती विप्रा भाल, फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री किशोर मंत्री, पूर्व अध्यक्ष श्री विनय अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री आदित्य मल्होत्रा, सचिव श्री परेश गटानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR : प्रतिदिन 1 से 2 बजे तक अंचल अधिकारी से सीधे मिलकर पायें अपनी भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड के बाबईदा गांव में स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री

July 27, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : प्रत्येक कार्य दिवस में अंचल अधिकारियों द्वारा भू-विवादों का किया जा रहा निष्पादन

July 26, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर के नए अस्पताल परिसर के सुचारू संचालन को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

July 26, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी में जलस्तर बढ़ने से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी

July 26, 2025
Next Post

थाना पुरवा क्षेत्रांतर्गत कस्बे में निकलने वाले मोहर्रम जुलूस के रूट का निरीक्षण।

POPULAR NEWS

No Content Available

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

दो बाइक चोर चढ़े खीरो पुलिस के हत्थे

दो बाइक चोर चढ़े खीरो पुलिस के हत्थे

October 29, 2024
वांछित दुराचारी को बृजमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

वांछित दुराचारी को बृजमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

March 9, 2024
एक बार फिर अजय कुमार सिंह बनाए गए झारखंड के DGP

एक बार फिर अजय कुमार सिंह बनाए गए झारखंड के DGP

October 19, 2024

टीकमगढ़ एस पी ने थाना में किया औचक निरीक्षण

May 28, 2024

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन
  • JAMSHEDPUR : प्रतिदिन 1 से 2 बजे तक अंचल अधिकारी से सीधे मिलकर पायें अपनी भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान
  • आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुकूट विद्यालय में छात्र परिषद का हुआ गठन
  • 0xb2399421

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेणुकूट विद्यालय में छात्र परिषद का हुआ गठन

Follow us

Log In

Our Visitors

Visitors Today
6470
2487684
Total Visitors
570
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.