Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बच्चे देश के भविष्य हैं, उनका सर्वांगीण विकास हमारी नैतिक जिम्मेदारी- संध्या एल पांडेय

Published on: 13-10-2023

डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में ई ई डी पी कक्षा एल.के.जी से लेकर द्वितीय तक के छात्रों की एकल नृत्य प्रतियोगिता हुई संपन्न

शक्तिनगर(सोनभद्र)। डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में 13 अक्टूबर 2023 को ई ई डी पी कक्षा (एल.के.जी से लेकर द्वितीय तक) के छात्रों की एकल नृत्य प्रतियोगिता संपन्न हुई।प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बताया कि साहित्य, संगीत एवं कला मानव जीवन के अभिन्न अंग हैं।

इनके बिना मानव जीवन अधूरा है साथ ही साथ उन्होंने नन्हे मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं, इनका सर्वांगीण विकास हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किए जो निःसंदेह सबके मन को आकर्षित करने वाला रहा। प्रतिभागियों में एल के जी से प्रज्ञान तंवर, कार्तिक डे तथा शाम्भवी पटेल जहां प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही।

वहीं यू के जी से हिमांशु सोनी, अनीशा सिंह एवं मोहसिन राजा भी क्रमानुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा प्रथम से जहां तन्वी, अनाया तंवर प्रथम, आरोही गुप्ता द्वितीय एवं अंशिका कुमारी तृतीय स्थान पर रही।

वहीं कक्षा द्वितीय से रीतिशा चक्रवर्ती प्रथम, तलारी ऋषिका द्वितीय एवं अनन्या शर्मा ने तृतीय स्थान अर्जित कर सभी का मन मोहा।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल की भूमिका में जहां श्वेता, नीतू एवं शालिनी श्रीवास्तव ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं कमल सिंह एवं प्रियंका ने मंच का संचालन कर तथा नेहा तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel