Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बाईक रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का दिया गया संदेश — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

Published on: 08-04-2024

बाईक रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का दिया गया संदेश — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए सबका मतदान करना जरूरी-मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद प्रयागराज में दिनांक 25.05.2024 को मतदान सम्पन्न होना है। मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष पुनरीक्षण अभियान के अन्र्तगत निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न तिथियों के माध्यम से मतदाता पंजीकरण का कार्य कराया गया है। ऐसे अर्ह मतदाता जिनकी आयु 01.04.2024 को अथवा इसके पूर्व 18 वर्ष हो चुकी है और अब तक मतदाता के रूप में पंजीकरण नहीं कराया जा सका है, उन्हें मतदाता के रूप में पंजीकरण कराये जाने एवं आगामी 25 मई 2024 को शतप्रतिशत मतदान किये जाने के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज के प्रादेशिक प्रशिक्षण केन्द्र भारत स्काउट गाइड, मम्फोर्डगंज से बाइक रैली निकाली गयी, जिसको मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। बाईक रैली भारत स्काउट गाइड मम्फोर्डगंज से प्रारम्भ होकर हेलीकाॅप्टर चैराहा होते हुए चन्द्रशेखर आजाद पार्क के सामने से बालसन चैराहा होते हुए वापस भारत स्काउट गाईड मम्फोर्डगंज  पहुंचकर समाप्त हुई।

     इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने भारत स्काउट गाईड के कैडेट्स व उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में 25 मई को घरो से निकल कर हम सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। आप सभी लोग अपने माता-पिता, घर परिवार सहित पास-पड़ोस के लोगो को भी मतदान हेतु प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे अर्ह मतदाता जिनकी आयु 01.04.2024 को अथवा इसके पूर्व 18 वर्ष हो चुकी है वे 26 अप्रैल 2024 तक मतदाता के रूप में अवश्य रजिस्टर करा लें। यह भी कहा कि मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करायी जा रही है, मतदाताओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए सबका मतदान करना जरूरी है। इस महापर्व में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सहभागी बनें। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल हेल्प लाइन एप व सक्षम एप के बारे मंे भी जानकारी दी गयी।

    जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पी0एन0सिंह ने कहा कि हम सबको मिलकर तन-मन से 25 मई तक इतनी जोर-शोर से स्वीप कार्यक्रम को चलाना है कि 25 मई को होने वाले चुनाव में सभी मतदाता अपने घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, जिससे मतदान प्रतिशत में निश्चित रूप से बढ़ोत्तरी हो। कार्यक्रम का संचालन राज्य संदर्भ दाता डाॅ0 प्रभाकर त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रादेशिक प्रशिक्षण केन्द्र भारत स्काउट गाइड के अधिकारी/कर्मचारी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज के सभी सम्मानित कार्मिक गण के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप महोदय के द्वारा मतदाता शपथ दिलायी गयी। अन्त में पी0एन0सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज द्वारा सभी के प्रति आभार/धन्यवाद देते हुये कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel