Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बारी गांव की आदिवासी सरपंच पन्नी की छांव कर रहने को मजबूर, अपने अधिकारों से वंचित

Follow

Published on: 05-08-2024

बारी गांव की आदिवासी सरपंच पन्नी की छांव कर रहने को मजबूर, अपने अधिकारों से वंचित पलेरा जनपद की ग्राम पंचायत बारी का मामला जहां आदिवासी महिला सरपंच अपने अधिकारों से वंचित, रोजगार सहायक चला रहा ग्राम पंचायत, सरपंच न कभी ग्राम पंचायत गई न जनपद पंचायत और न ही सीईओ साहब को जानतींटीकमगढ़। पलेरा जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बारी में आरक्षण की हवा निकलती नजर आ रही है, यहां आदिवासी महिला सरपंच है लेकिन उसे अपने अधिकार ही पता नहीं है सरपंच को दूसरों को आवास दिलाना चाहिए लेकिन सरपंच खुद पन्नी में रहने को मजबूर हैं। आदिवासी महिला सरपंच भुमानीबाई आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की जब से वो सरपंच बनी है तब से एक बार भी जनपद पंचायत नहीं गई है और न ही कभी ग्राम पंचायत भवन नहीं गई है। पंचायत के किसी भी काम की जानकारी सचिव द्वारा उनको नहीं दी जाती है राशि का आहरण भी रोजगार सहायक और सचिव के द्वारा अपने आप कर लिया जाता है रोजगार सहायक और सचिव केवल हस्ताक्षर करवा के ले जाते है। आपको बता दे की सरपंच भुमानीबाई आदिवासी की इतनी दयनीय स्थिति है, की जब बेटे मजदूरी करके लाते है तब उनके घर का चूल्हा जलता है और उनके परिवार को खाना नसीब होता है। शासकीय उचित मूल की दुकान से 5 किलो गेहूं भी नहीं मिलता है, उन्होंने बताया की जब से सरपंच बनी तब से राशन कार्ड से नाम काट दिया है रोजगार सहायक ब्रजेश यादव परिवार पर धौंस दिखाकर सरपंची चला रहा है और सरपंच भुमानीबाई अपने अधिकारों से वंचित है। सरपंच अनपढ़ होने से सचिव और रोजगार सहायक के द्वारा उन्हें मूर्ख बनाकर शासकीय राशि का बंदरबांट कर लिया जाता है। भले ही पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने संकेत दिए हो की सरपंच पति नहीं अब महिलाएं ही बनेगी आत्मनिर्भर लेकिन यहां जमें आला अधिकारी इस खबर से अनजान बने बैठे है। महिला सरपंच भुमानीबाई ने प्रशासन से मांग की है की उन्हें उनका अधिकार दिया जाए।इनका कहना है मामले को दिखवाता हूं अगर जरूरत पड़ी तो मैं स्वयं वहां जाकर जांच करूंगा महिला सरपंच को उनका अधिकार दिया जायेगा।प्रताप सिंह चौहान,एडीएम टीकमगढ़भारतीय जनता पार्टी की सरकार में चाहे उनके नेतागण हो या अफसर सभी आदिवासी एवं दलितों का दमन करने में माहिर हैं इसलिए दलित आदिवासी अपने अधिकारों से वंचित है देश में सबसे ज्यादा दुर्दशा आदिवासी वर्ग की मध्य प्रदेश में है।अवनीश सिंह बुंदेला, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस आदिवासियों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है हम सभी लोग 9 तारीख को विश्व आदिवासी दिवस पर एकत्रित होकर आवाज उठाएंगे रोजगार सहायक को हटाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।मुन्नालाल आदिवासी, जिलाध्यक्ष आदिवासी समाज टीकमगढ़

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel