Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बालिकाओं के लिए कार्यशाला आयोजित, महिला अधिकारिता विभाग ने दी महत्वपूर्ण जानकारि फुलेरा, संभर लेक -रिपोर्टर गोपाल नोगिया

Follow

Published on: 08-03-2025

बालिकाओं के लिए कार्यशाला आयोजित, महिला अधिकारिता विभाग ने दी महत्वपूर्ण जानकारि

फुलेरा, संभर लेक (रिपोर्टर गोपाल नोगिया) – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रमों के तहत संस्कार मेडिकल एंड B.Ed कॉलेज, फुलेरा में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बालिकाओं के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर उत्तर मीणा और महिला सुरक्षा सलाह केंद्र की काउंसलर अन्नू गुप्ता ने भाग लिया।

कार्यशाला में मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना का प्रचार-प्रसार किया गया और महिलाओं व बालिकाओं को वित्तीय साक्षरता एवं योजना के प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस दौरान पंफलेट भी वितरित किए गए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इसमें महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला सुरक्षा सलाह केंद्र और वन स्टॉप सेंटर जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

इसके अलावा, पोक्सो एक्ट, साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की भी जानकारी दी गई, जिससे बालिकाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें और किसी भी आपात स्थिति में सही कदम उठा सकें।

महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला को बालिकाओं और शिक्षकों ने सराहा और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel