Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बिलकिस बानो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला गुजरात सरकार के मुंह पर झन्नाटेदार तमाचा-महेन्द्र श्रीवास्तव

Published on: 10-01-2024

बिलकिस बानो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला गुजरात सरकार के मुंह पर झन्नाटेदार तमाचा-महेन्द्र श्रीवास्तव
बस्ती । कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश महासचिव एवं बस्ती, गोरखपुर मण्डल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 11 दोषियों की सजा माफी के फैसले को रद्द करने के निर्णय का स्वागत करते हुये कहा कि देर से ही सही यह न्याय की जीत है। इस फैसले से सुप्रीम कोर्ट के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला गुजरात सरकार के मुंह पर झन्नाटेदार तमाचा है। उन्होंने मांग किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री अपना त्याग पत्र दें। यदि वे त्याग पत्र नहीं देते तो मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार को पूरे देश से माफी भी मांगनी चाहिए। बिलकिस बानो के दोषियों की सजा माफ करने का फैसला गुजरात की भाजपा सरकार का था। कहा कि बिलकिस बानो प्रकरण से नारी जाति शर्मिंदा हुई थी। अपराधियों को जेल में होने के बजाय सरकार की तरफ से रिहाई मिल गई थी। दोषियों की रिहाई पर विजय पर्व भी मनाया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को आईना दिखा दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम युगों से लोगों के हृदय में है। यदि भाजपा को मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम पर निष्ठा होती तो बिलकिस बानों के साथ गुजरात सरकार ने जो किया वह कदापि न होता। भाजपा के कथनी-करनी में भेद है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद यह स्पष्ट हो गया है। देश की महिलायें भाजपा को क्षमा नहीं करेगी और आने वाले लोकसभा के चुनाव में इसकी प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी। राजस्थान की जनता ने भजनलाल सरकार में मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टी.टी. को करारी हार देकर और कांग्रेस प्रत्याशी रूपिन्दर सिंह ने पराजिज कर इसकी शुरूआत कर दिया है। देश, प्रदेश की ऊबी जनता का अब भाजपा से मोहभंग हो रहा है। कांग्रेस पुनः जन समर्थन से केन्द्र में सरकार बनायेगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel