Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बुन्देलखण्ड के प्रथम दिगम्बर जैन आचार्य श्री विरागसागरजी महामुनिराज का महाप्रयाण

Published on: 04-07-2024
  • विशाल श्रमण संघ के नायक आचार्य विरागसागरजी का देवलोक गमन
  • दिगम्बर श्रमण परम्परा का एक और सूर्य अस्त
  • अहिंसक जैन समाज में फिर से छाया महाशोक
  • बुन्देलखण्ड के प्रथम दिगम्बर जैन आचार्य श्री विरागसागरजी महामुनिराज का महाप्रयाण
  • भारतगौरव राष्ट्रसंत गणाचार्य विरागसागरजी महामुनिराज की 61 वर्ष की आयु में महाराष्ट्र में समाधि
  • जालना के देवमूर्ति ग्राम सिंदखेड़ा में रात्रि 2:30 बजे ली अंतिम सांस…
  • झांसी में काफी बार हो चुका है गुरुदेव का पदार्पण
  • सांवलिया पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र करगुंवाजी से था विशेष लगाव
  • अंतिम बार 2 मार्च 2022 को झांसी में मात्र एक दिन के अल्प प्रवास पर आए थे

झांसी:- बुन्देलखण्ड के प्रथम दिगम्बर जैनाचार्य के नाम से प्रख्यात भारत गौरव, राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री विरागसागरजी महामुनिराज का समतापूर्वक समाधिमरण का समाचार सुनकर देश दुनिया में रह रहे उनके लाखों करोड़ों उपासकों और जैन समाज में महाशोक छा गया। आचार्य विद्यासागर जी के बाद दिगम्बर जैन श्रमण परम्परा का एक और सूर्य अस्त हो गया। उन्होंने (आज) 04 जुलाई को महाराष्ट्र प्रान्त के जालना के देवमूर्ति ग्राम सिंदखेड़ा में रात्रि 2:30 बजे अंतिम सांस ली। संघ सहित उनका लगातार पदविहार चातुर्मास प्रवास हेतू औरंगाबाद के लिए चल रहा था 1 जुलाई को पदविहार के दौरान सीने में दर्द हुआ साथ में चल रहे श्रद्धालुओं ने देखभाल करते हुए उनकी वैयावृत्ति (सेवा) की। दूसरे दिन श्रीजी का अभिषेक एवम् शांतिधारा के उपरांत स्वास्थ लाभ होने पर आचार्यश्री की निर्विघ्न आहारचर्या श्रावकों ने संपन्न कराई। शाम होते होते निमित्त ज्ञान से अपने जीवन का अंतिम समय जानकर आचार्य श्री ने चारों प्रकार के आहार का आजीवन त्याग कर प्राणिमात्र के जीवों के प्रति क्षमा धारण कर समतापूर्वक सल्लेखना समाधिमरण किया।
इधर झांसी में जैसे ही अर्धरात्रि में गुरुभक्तों को समाधि की सूचना प्राप्त हुई तो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रातः होते होते जैन समाज में शोक व्याप्त हो गया। लोगों ने अपनी लेखनी के माध्यम से गुरुदेव के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र विनयांजलि व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की।
_बॉक्स में__

  • गणाचार्य भगवन के सानिध्य में सन् 2017 में झांसी में आयोजित हुआ था युग प्रतिक्रमण यति सम्मेलन
  • महामहोत्सव में लगभग 250 दिगम्बर शिष्य शिष्याएं (साधुगण) एवम् लाखों श्रद्धालु हुए थे शामिल

झांसी नगर के श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र करगुंवा जी में सन् 2017 में आयोजित युग प्रतिक्रमण यति सम्मेलन महामहोत्सव के मीडिया प्रभारी सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि दादागुरु गणाचार्य श्री विरागसागरजी महामुनिराज को अतिशय क्षेत्र करगुंवा जी से विशेष लगाव था तभी तो उन्होंने अपने विशाल श्रमण संघ के साथ द्वितीय युग प्रतिक्रमण यति सम्मेलन यहां करने हेतु स्थानीय समाज को आशीर्वाद दिया था। गौरतलब है गणाचार्य विरागसागर जी महामुनिराज प्रत्येक 5वर्ष में अपने दीक्षित सम्पूर्ण साधु संतों के साथ युग प्रतिक्रमण करते थे। पहला युग प्रतिक्रमण सन् 2012 में जयपुर, दूसरा झांसी तो तीसरा विरागोदय तीर्थ पथरिया में आयोजित हुआ था। जहां भक्तों को एक साथ हजारों साधु संतों, त्यागी व्रतियों का आशीर्वाद और सानिध्य प्राप्त होता आया है।
युवा समाजसेवी गौरव जैन नीम ने बताया कि जैसे ही समाधिमरण की यह दुखद सूचना गुरुभक्तों को प्राप्त हुई तो सम्पूर्ण समाज में शोक व्याप्त हो गया। नगर के समस्त जिनमंदिरों में आचार्य श्री विरागसागरजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी विनयांजलि समर्पित की।

बुन्देलखण्ड के प्रथम दिगम्बर जैन आचार्य श्री विरागसागरजी महामुनिराज का महाप्रयाण

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel