Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बूथों के लिये रवाना हुए कर्मी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी को किया ब्रीफिंग

Follow

Published on: 12-05-2024

निष्पक्ष चुनाव कराना अब आपकी जिम्मेवारी, ऑल द बेस्ट:जिला निर्वाचन पदाधिकारी

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड)। पलामू लोकसभा निर्वाचन को लेकर सोमवार को मई को मतदान होना है जिसे लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। शनिवार को 213 बूथों के लिये पोलिंग पार्टी को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया। इसी क्रम में आज रविवार को जिले के 1257 बूथों के लिये पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया।

इसी क्रम में डालटनगंज विधानसभा अंतर्गत दुर्गम बूथों पर मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से भेजा गया। गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज में बनाये गये डिस्पैच सेंटर में पर्याप्त व्यवस्था की गयी थी जहां गर्मी के मद्देनजर मतदान कर्मियों के बीच वोआरएस का वितरण किया।

सुबह से दोपहर तक कैम्प कार्यालय में रहे डीसी,सभी काउंटर का किया निरीक्षण

अहले सुबह से ही शुरू हुए डिस्पैच कार्यों का खुद जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रंजन मॉनिटरिंग करते नज़र आये।उनके साथ सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी समेत जिले की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन उपस्थित रहीं।इस दौरान वे डिस्पैच हेतु बनाये गये विभिन्न काउंटर का निरीक्षण कर कई निर्देश दिये।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने रवानगी के पूर्व मतदान कर्मियों को किया ब्रीफ,कहा मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल पर पूर्णतया रोक

डिस्पैच के पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पोलिंग पार्टी को ब्रीफ किया।उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के अंदर किसी के भी मोबाइल ले जाने पर पूर्ण रूप से रोक है यह आप सभी सुनिश्चित करें।मॉक पोल के संबंध में जारी निर्वाचन आयोग के सभी नियमों का पालन करें।सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने पोलिंग पार्टी के साथ एक व्हाट्स ग्रुप बनायें ताकि आपस में कम्युनिकेश करने में सहूलियत हो। उन्होंने सभी से कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना अब आपकी जिम्मेवारी, ऑल द बेस्ट।

इधर गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज से डिस्पैच होने के पश्चात पाटन के किशुनपुर व पड़वा के बटसारा पहुंचे मतदानकर्मियों का बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel