Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बेटी है स्वर्ग की सीढ़ी, वो पढ़ेगी तो बढ़ेगी अगली पीढ़ी- जिला प्रोवेशन अधिकारी

Published on: 11-10-2023

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजनान्तर्गत बेटियों को किया प्रोत्साहित

घोरावल (सोनभद्र)। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम मे जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन यस0 आर0 इंटरमीडिएट घोरावल मे किया गया।

जिसमे विद्यालय में अध्ययनरत 143 बालिकाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमे चित्रकला प्रतियोगिता में काजल कक्षा-11 प्रथम स्थान, संध्या दुबे द्वितीय स्थान और आँचल मौर्या कक्षा-10 तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं निबंध प्रतियोगिता अनन्या प्रथम स्थान, नेहा विश्वकर्मा कक्षा-10 द्वितीय स्थान और प्रियंका मौर्या कक्षा-12 तृतीय स्थान प्राप्त की।

जिन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत स्मृति चिन्ह एवं लेखन सामग्री का वितरण कर प्रोत्साहित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बेटियों को प्रोत्सहित किया गया तथा बेटियां अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन करने में अहम भूमिका निभा रहीं है।

इस योजना का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह द्वारा टोल फ्री नम्बर 181, 1098, 112, 1076, 1090 और गुड टच एवम् बैड टच के बारे जानकारी दी गई।

जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा बताया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भू्रण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करना, बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना।

जिसमें समाज में कुरीतियों को समाप्त किया जा सकें।केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर दीपिका सिंह द्वारा घरेलू हिंसा, दहेज़ उत्पीड़न के बारे मे जानकारी दी गई। महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य /कोविड-19, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी द्वारा किया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर दयाशंकर विश्वकर्मा, प्रीति मौर्या, पूर्णिमा मौर्या, लक्ष्मीपति राव आडवाणी अशोक सिंह सहित तमाम बालिकाएं उपस्थित रहीं l

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel