Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बोकारो में ऐसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Follow

Published on: 13-02-2024

बोकारो (झारखंड)। ऑल इंडिया स्मॉल एण्ड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार के नेतृत्व में एक मांग पत्र एसडीओ और एसडीपीओ बेरमो को सौंपा गया।

ऐसोसिएशन के संरक्षक विल्सन फ्रांसिस, बोकारो जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा और महासचिव शिव शंकर नोनिया द्वारा हस्ताक्षरित मांग पत्र मुख्यमंत्री झारखंड सरकार और राज्यपाल के नाम अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह को सौंपा गया है।

ज्ञापन में लातेहार के पत्रकार और AISMJWA के पलामू प्रमंडल पदाधिकारी अजय सिन्हा की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत की सीआईडी जांच करने की मांग की गई है। इसके साथ ही दिवंगत अजय सिन्हा की आश्रित पत्नी को 10 लाख रुपया मुआवजा और एक सरकारी नौकरी के साथ बच्चों को निशुल्क शिक्षा की भी मांग की गई है।

मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि अक्सर सच्चाई लिखने को लेकर कई बार पत्रकार साथियों के साथ आए दिन घटना-दुर्घटनाएं होती देखी जा रही हैं जिस पर सुरक्षा कानून लागू करने की मांग पत्रकार संगठनों द्वारा हुई मगर अभी तक पत्रकारों को कोई सुविधा नहीं मिली है।

मौके पर समय नवीन कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार, जीवन सागर, बैजनाथ शर्मा, चंद्रशेखर कुमार, रमेंद्र कुमार सिन्हा, बॉबी राज, संजय कुमार, विजय कुमार, अमित कुमार, जेयूजे के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित कई पत्रकार मौजूद थे। सभी ने तय किया कि अजय सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए जिले में एक शोकसभा का आयोजन जल्द ही किया जाएगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel