Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भाजपा कार्यालय में महापौर गणेश केसरवानी का किया गया स्वागत — अभिषेक गुप्ता

Published on: 13-01-2024

भाजपा कार्यकर्ता स्वयं में स्वच्छ भारत का एम्बेसडर है (महापौर गणेश केसरवानी)

भाजपा कार्यालय में महापौर गणेश केसरवानी का किया गया स्वागत — अभिषेक गुप्ता 

स्वच्छ सर्वेक्षण गंगा टनल का राष्ट्रपति के द्वारा पुरस्कृत होने के पश्चात  भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में  महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में महापौर गणेश केसरवानी का स्वागत किया गया इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रयागराज को राष्ट्रपति के द्वारा दिया गया पुरस्कार भाजपा कार्यकर्ताओं को समर्पित है क्योंकि स्वच्छता के इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी भूमिका रही है और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन को साकार रूप देने के लिए स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता के साथ-साथ झाड़ू उठाने का काम किया उन्होंने कहा कि वास्तव में भाजपा कार्यकर्ता स्वयं में स्वच्छ भारत मिशन का एम्बेसडर है और आगे कहा कि हमें यही रुकना नहीं है और आगे बढ़ते जाना है

     कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण गंगा टनल का पुरस्कार हर प्रयाग वासियों के लिए गर्व का विषय है और महापौर जी ने स्वच्छता के प्रति समर्पित होकर जो कार्य किया है जिसके कारण प्रयागराज को राष्ट्रपति महोदय द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा पुरस्कृत किया गया और वास्तव में निश्चित रूप से प्रयागराज का गौरव उन्होंने बढ़ाया है 

    मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए महापौर जी के द्वारा घर-घर रंगोली अभियान एवं सफाई कर्मचारियों की स्वच्छता की प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा और पार्टी के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम नमो एप्स अपलोड अभियान को लेकर प्रत्येक वार्डों में पार्षदों के द्वारा कैंप लगाया जाएगा

  इस अवसर पर कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, पार्षद किरन जायसवाल, राजेश केसरवानी,भोला तिवारी उमेश मिश्रा,रितेश मिश्रा, आनंद दुबे, चंदन शुक्ला हरीश मिश्रा एवं पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी और पार्षद गण उपस्थित रहे

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel