Latest News

भाजपा के पक्ष में अभियान चलाएंगे सिख, पांच लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीतेंगे विद्युत : सोमू

Follow

Published on: 20-03-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लौहनगरी के युवा सिख नेता जन अभियान चलाएंगे। इस आशय की पूर्ति के लिए सामाजिक एवं धार्मिक संगठन से जुड़े लोगों तक पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों को उनके समक्ष रखेंगे।

युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, चंचल सिंह भाटिया, रविंद्र सिंह रिंकू सरीखे नेताओं ने कहा कि केवल जमशेदपुर नहीं बल्कि रांची, हजारीबाग, बोकारो के साथ उड़ीसा के राउरकेला भुनेश्वर, कटक और पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, आसनसोल, बर्नपुर में रहने वाले सिख परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

सतवीर सिंह सोमू के अनुसार जमशेदपुर में होनहार साथी विद्युत वरण महतो को पार्टी नेतृत्व ने तीसरी बार मैदान में उतारा है और उनकी जीत का रिकॉर्ड पूरे देश में बनेगा। पिछली बार में 3 लाख से ज्यादा मतों से जीते थे और इस बार अंतर का आंकड़ा 5 लाख से पार होगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel