Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भाजपा नेता के ऊपर दर्ज मुकदमे के मामले को लेकर युवा संघर्ष मोर्चा ने उप जिला अधिकारी सकलडीहा को दिए ज्ञापन

Follow

Published on: 11-09-2024

भाजपा नेता के ऊपर दर्ज मुकदमे के मामले को लेकर युवा संघर्ष मोर्चा ने उप जिला अधिकारी सकलडीहा को दिए ज्ञापन

युवा संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल सकलडीहा उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा से मिला और अली नगर थाने में पिछले दिनों हुए भाजपा नेता सूर्यमनी तिवारी के खिलाफ मुकदमे को लेकर के ज्ञापन सौंप कर मजिस्ट्रेटियल अर्थात न्यायिक जांच की मांग की
युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक शैलेंद्र पांडे एडवोकेट ने बताया की सूर्य मनी तिवारी के द्वारा यह सरकारी कर्मचारी की रक्षा की जा रही थी उस व्यक्ति ने अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए भाजपा नेता के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र देकर के मुकदमा दर्ज करवा दिया यह पूरी तरह से निराधार है शैलेंद्र पांडे एडवोकेट ने कहा कि जल्दबाजी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के द्वारा जो ट्वीट किया गया है उसे ट्वीट को अपने स्थानीय नेताओं के द्वारा ठीक से समझ कर करना चाहिए था अगर चंदौली के स्थानीय समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव जी को पूरी सच्चाई ठीक से अगर नहीं बता सकते हैं अपने सूत्रों के माध्यम से पता लगा करके ट्वीट करना चाहिए था शैलेंद्र पांडे एडवोकेट ने कहा कि किसी भी सामान्य मुद्दे पर जिस तरीके से ओछी राजनीति चल रही है यह आने वाले टाइम में भ्रष्टाचार के आंदोलन को कमजोर करेगी अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी दल का कोई नेता अगर बोल रहा है तो उसका समर्थन होना चाहिए वही शैलेंद्र पांडे एडवोकेट ने कहा कि हम लोग को अच्छी तरह से याद है कि 6 अगस्त 2012 को एटा में तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर शिवपाल सिंह यादव ने टीवी के सामने सीधे स्पष्ट रूप से कहा था कि मैने तो pwd वालों से कह दिया है कि ईमानदारी से काम करोगे तो चोरी भी कर सकते हो उस बयान को लेकर के युवा संघर्ष मोर्चा के द्वारा बनारस में एक जबरदस्त आंदोलन चलाया गया था लेकिन अखिलेश यादव ने उसे पर कभी कोई ट्वीट या टिप्पणी नहीं की इसलिए आज अगर चंदौली के इस प्रकरण को उन्होंने ट्वीट के जरिए या बताने की कोशिश की है तो हमें इस बात की आपत्ति है कि पूर्व मुख्यमंत्री जी के द्वारा किसी भी घटना के सच्चाई को और किसी भी ऐसे आंदोलन को किसी भी दल के नेता के द्वारा अगर किया जा रहा है तो उसका समर्थन करना चाहिए और सही बात का पता लगा करके ही कुछ चीज लिखनी चाहिए जो कि हर चीज में राजनीति अच्छी बात नहीं होती है दर्ज मुकदमे के मामले को लेकर युवा संघर्ष मोर्चा स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है मोर्चा आंदोलन करता रहेगा यह आंदोलन किसी भी शान सरकार या पुलिस के खिलाफ नहीं है या आंदोलन भ्रष्टाचार के खिलाफ है जो भारतीय संस्कृति को कमजोर करने की नीयत से धन कमाने के लिए मानवता को तार तार कर रहा है वही ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से विमलेश पाठक शिवम दुबे दिलीप पांडे विकास पांडेय मोनू भुआल विश्वकर्मा माधव पांडेय अम्बुज पांडेय विजय तिवारी विनय तिवारी रोहित तिवारी अभिषेक शिवम श्रीवास्तव माधव पांडे ईश्वर चंद्र पांडे अतुल तिवारी दुर्गेश सिंह आशुतोष सिंह आदि प्रमुख रूप से थे

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel