Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भाजपा नेता ने की हवाई पट्टी, अवैध काॅलोनी एवं डिजीटल नामान्तरण की मुख्यमंत्री से शिकायत

Follow

Published on: 06-07-2024


भाजपा नेता ने की हवाई पट्टी, अवैध काॅलोनी एवं डिजीटल नामान्तरण
की मुख्यमंत्री से शिकायत

    विगत दिवस सद्गुरू प्राकट्य उत्सव में जिले के छिपरी प्रवास पर आये यशस्वी मुख्यमंत्री डाॅ0 मोहन यादव को भाजपा नेता विकास यादव ने तीन सूत्रीय शिकायत पत्र सौंपा है। पत्र में श्री यादव ने मुख्यमंत्री डाॅ0 मोहन यादव को बताया कि जिले की जनता पिछले 40 वर्षों से टीकमगढ़ की पावन धरा पर हवाई जहाज उतरने का स्वप्न देख रही है जिसके लिये हवाई पट्टी का निर्माण कराया जाना आवश्यक है और इसके निर्माण के लिये जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रारूप में प्रस्ताव राज्य शासन को प्रेषित किया गया है जो स्वीकृति के लिये आज भी लंबित है जबकि इसकी स्वीकृति के लिये केन्द्रीयमंत्री डाॅ0 वीरेन्द्र कुमार एवं केन्द्रीयमंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया भी तत्कालीन मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं, साथ ही विकास यादव ने मुख्यमंत्री डाॅ0 मोहन यादव को बताया कि टीकमगढ़ नगर के कलेक्ट्रट के सामने महावीर स्कूल के बगल में शासकीय नाले पर तखा ग्राम पंचायत में अवैध काॅलोनी बनाई गई है जिसकी शिकायत पूर्व में की गई थी जिस पर कार्यवाही के लिये रेरा, नगर तथा ग्राम निवेश से लेकर राज्य शासन तक जिला प्रशासन को निर्देश दे चुका है, लेकिन जिला प्रशासन एवं कालोनाईजर की सांठ-गांठ के कारण इन अवैध कालोनाईजर के विरूद्ध कार्यवाही नहीं हो पा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा सभी वर्गों एवं कृषकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले घोषणा की गई थी कि किसी मकान, जमीन, प्लाॅट एवं कृषि भूमि के विक्रय उपरान्त जिला पंजीयक कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार तुरन्त ही इसका नामान्तरण कर दिया जायेगा, लेकिन जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण जिले की जनता को शासन की इस जनहितैशी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिस पर मुख्यमंत्री डाॅ0 मोहन यादव ने श्री यादव को जल्द ही कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है।

भवदीय
विकास यादव

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel