Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भाजपा पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न

Follow

Published on: 12-03-2024

भाजपा पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न, बूथ विजय संकल्प के तहत 10 दिन के चलेंगे बूथ पर जिले में कार्यक्रम, पदाधिकारियों का रहेगा प्रवास। वंदे भारत ट्रेन चालू होने पर क्षेत्र को लोगों को दी बधाई। भाजपा पार्टी बूथ विजय संकल्प कार्यक्रमों से बूथ मजबूत के साथ आने वाले लोकसभा चुनाव में 400 पार होगी – अमित नुना। टीकमगढ़। आज स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई, भाजपा जिला मीडिया प्रफुल्ल द्विवेदी व स्वप्निल तिवारी ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश महामंत्री भाजपा व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, लोकसभा संयोजक विवेक चतुर्वेदी, लोकसभा प्रभारी सुधीर अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री अश्विनी चढ़ार व आशुतोष भट्ट, लोकसभा विस्तारक तूफान सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजी अभय यादव , मुन्ना लाल साहू व बलवीर जोशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, सभी ने क्षेत्र के लोगों को वंदे भारत ट्रेन जो कि सुविधा युक्त है चालू होने पर बधाई दी। सर्वप्रथम भाजपा जिला महामंत्री अश्विनी चढ़ार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम बूथ विजय संकल्प के तहत जिले में 10 दिन निर्धारित किए गए हैं जिसमें 13 मार्च से 22 मार्च तक बूथ स्तर पर सभी पदाधिकारी प्रवास करेंगे व विभिन्न कार्यविधि करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि प्रदेश भाजपा के आवाह्न पर बूथ विजय संकल्प के तहत सभी पदाधिकारीयों के 808 बूथ पर 10 दिन के प्रवास रहेंगे। जिसमें बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों की बैठक एवं समीक्षा होगी,पेज में अन्य नाम जोड़ना। जो सदस्य जुड़ना चाहते हैं उनकी सदस्यता सुनिश्चित करना, मोदी जी के समर्थन में सक्रिय सहयोग करना। अनुसूचित जाति बस्ती एवं जनजाति बस्ती में भाजपा समर्थनों के साथ छोटी बैठकें होगी, की वोटर से मुलाकात करना व सम्मान कार्यक्रम करना। पन्ना प्रमुखों के साथ सहज बैठक करना नई पन्ना समिति बनाना। युवा वर्ग से संपर्क करना, खिलाड़ियों से मंडलियों से संपर्क बनाना व उनसे संवाद करना। लाभार्थियों से संपर्क करना, उन्हें विकसित भारत एंबेसडर बनना व कमल के साथ सेल्फी लेना। महिला टोलियों के साथ संपर्क करना व उनसे संवाद करना। बूथ पर स्थित धार्मिक मंदिरों पर जाना व स्वच्छता करना व विभिन्न मंडलियों से संपर्क करना, दीवार लेखन आउटरीच संबंधी कार्य करना। कर्मचारियों से फीडबैक लेते हुए मर्यादा बनाए रखना। किसानों के साथ किसान चौपाल व वर्गों अन्य लोगों के साथ संपर्क। संगठन एप एवं नमो ऐप के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी देना व सोशल मीडिया का उपयोगी जानकारी साझा करना आदि । भाजपा पार्टी के बूथ विजय संकल्प से आने वाले लोकसभा चुनाव में निश्चित बढ़त बनाते हुए 400 पार करेगी। प्रेस वार्ता का संचालन स्वप्निल तिवारी ने तथा आभार प्रफुल्ल द्विवेदी ने जताया‌।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel