Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भामाशाह के जन्मदिवस पर व्यापारी कल्याण दिवस के आयोजन पर प्रेम कुमार अग्रवाल प्रोपराइटर सुशील हीरो स्टेशन रोड बस्ती को सम्मानित किया गया!

Published on: 29-06-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

भामाशाह के जन्मदिवस पर व्यापारी कल्याण दिवस के आयोजन पर प्रेम कुमार अग्रवाल प्रोपराइटर सुशील हीरो स्टेशन रोड बस्ती को सम्मानित किया गया!

दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कहा कि व्यापारीबन्धुओं के लिए शासन की मंशानुरूप संचालित योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होने उपस्थित व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे अधिकारीगण समस्याओं के निस्तारण में हरसम्भव प्रयास करेंगे, जिससे निर्धारित समय में ही समस्याओं का समाधान हो जाय तथा देश व प्रदेश के आर्थिक विकास में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान बना रहें।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक हर्रैया अजय सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश के विकास में व्यापारी वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान है। व्यापारियों द्वारा दिये जा रहे टैक्स से प्रशासन को विकास के लिए बड़ी सहुलियत मिलती है।
समारोह का शुभारम्भ दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यापण के साथ हुआ। उपायुक्त प्रशासन राज्य कर उपेन्द्र यादव द्वारा भामाशह के जीवनवृत्त पर संक्षिप्त परिचय दिया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी व विधायक हर्रैया द्वारा जनपद के दो बड़े करदाता प्रेम अग्रवाल प्रोपराइटर सुशील हीरो स्टेशन रोड बस्ती तथा राकेश त्रिपाठी को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जनपद के 100 करोड़ रूपये का निवेश करने वाले उद्यमी मनोज कसौधन, युवा उद्यमी अनूप तिवारी, ईश्वर तिवारी तथा समाजसेवा में विशेष योगदान देने वाले गौहर अली व ओम प्रकाश आर्य को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
सरकार द्वारा चलायी जा रही व्यापारियों के हित में व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत दुर्घटनाओं में मृत तीन व्यापारियों के परिजनों रामअचल वर्मा, कमला देवी तथा शकुन्तला देवी को राज्य सरकार की तरफ से रू. 10-10 लाख धनराशि का चेक प्रदान किया गया। जनपद में एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत सिद्धमित्रा फर्नीचर्स के प्रबंधक को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
इस अवसर पर एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत व्यापारियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी तथा संस्कृति विभाग लखनऊ के लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुत भी दी गयी।
समारोह में सीडीओ जयदेव सीएस, विधायक कप्तानगंज के प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, नगरपालिका प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष आनन्द राजपाल, सूर्यप्रकाश शुक्ला, राजेश सिंह, विश्वनाथ वर्मा, सुभाष शुक्ला, जगदीश अग्रहरि, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, डीडीओ अजय कुमार सिंह, समाजकल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, उपायुक्त राज्य कर प्रभाकर सरोज, उपायुक्त एनआरएलएम आशा देवी, के.के. गौतम, शशांक सोनी, मनमोहन श्रीवास्तव (काजू) सहित व्यापारी व अधिवक्तागण उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel