Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भामाशाह जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणाश्रोत है: नंदी — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 30-06-2024

*भामाशाह जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणाश्रोत है: नंदी* — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

*युगों-युगों तक स्मरण किया जायेगा भामाशाह जी का योगदान:नंदी*

*मंत्री नंदी ने दानवीर भामाशाह जी को जयंती पर घोषित व्यापारिक कल्याण दिवस पर किया नमन*

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने आज अपने सरकारी आवास 6 कालीदास मार्ग पर मातृभूमि की सेवा में समर्पित, दानवीर भामाशाह जी को जयंती पर उन्हें नमन किया। 

मंत्री नंदी ने कहा कि जब-जब महावीर महाराणा प्रताप जी के पौरुष, पराक्रम और वीरता की चर्चा होती है, तब-तब महान दानवीर भामा शाह जी के त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की चर्चा अनिवार्य है!

बाहरी आक्रमणकारियों और क्रूर आततायियों के चंगुल से भारत माँ को मुक्त कराने के अविस्मरणीय संघर्ष की कहानी में पूज्य भामाशाह जी का योगदान युगों-युगों तक स्मरण किया जायेगा! 

मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने का भाव और संकल्प एक प्रेरणा के रूप में पीढ़ियों को प्रेरित करती आयी है! यह भारतीय संस्कृति का मूल दर्शन और आदर्श है! 

सम्पूर्ण भारतीय जनमानस एवं विशेष रूप से वैश्य व व्यापारी समाज के प्रेरणा पुरुष और भारतीय इतिहास के आदर पुरुष श्रद्धेय भामाशाह जी की जयन्ती पर उनकी पावन स्मृति को प्रणाम!

मंत्री नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भामाशाह जयंती को व्यापारिक कल्याण दिवस के रूप में घोषित किया है।

प्रदेश और देश में जब भी आपदा आती है व्यापारी आगे बढ़कर सरकार की मदद करते हैं।

देश एवं समाज की खुशहाली के लिए व्यय किया गया धन ही सर्वोत्तम होता है।

व्यापारी समाज हमेशा समाज के कल्याण के लिए ही कार्य करता आया है।

बाढ़, भूकंप या कोई आपदा हो या फिर कोविड काल व्यापारी समाज ने हमेशा आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।

भामाशाह जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणाश्रोत है। जिस प्रकार उन्होंने देश और समाज के लिए अपनी समस्त पूंजी एवं सर्वस्व दान किया वह अनुकरणीय है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel