मंत्री कार्यालय में जनता दरबार

Manindar Manish

December 2, 2023

जमशेदपुर (झारखंड)। माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने शनिवार को कदमा स्थित कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया।

इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों ने जनता दरबार के माध्यम से अपनी समस्याओं को माननीय मंत्री जी के समक्ष रखा।

माननीय मंत्री जी इस दौरान क्रमवार लोगो की समस्याओं से अवगत हुए और फरियादियों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का जल्द से जल्द का समाधान किया जाएगा।