Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मंत्री नन्दी और पूर्व महापौर ने  पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों, ईष्ट मित्रों एवं पारिवारिक जनों संग खेली होली– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 28-03-2024

*मंत्री नन्दी और पूर्व महापौर ने  पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों, ईष्ट मित्रों एवं पारिवारिक जनों संग खेली होली*– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

*अबीर-गुलाल लगाकर सभी दी होली की शुभकामनाएं*

*भव्य सजावट के बीच हुआ गीत-संगीत का कार्यक्रम*

*बड़ी संख्या में परिवार के साथ होली मिलन समारोह में शामिल हुए लोग*

*हमारा देश और प्रदेश और तरक्की करे, आगे बढ़े होली के दिन यही संकल्प लेना चाहिएः नन्दी*

*प्रयागराज का हर एक घर हमारा परिवारः नन्दी*

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी व प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने बुधवार को मुट्ठीगंज स्थित कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों, ईष्ट मित्रों एवं पारिवारिक जनों के साथ सपरिवार होली खेली। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां बांटी। साथ ही प्रदेश व प्रयागराज वासियों को रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं दीं। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रयागराज का हर एक घर हमारा परिवार है। परिवार के सदस्यों के साथ त्यौहार मनाने का आनन्द ही कुछ और है। 

मुट्ठीगंज कार्यालय में आयोजित होली मिलन उत्सव में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक सपरिवार शामिल हुए। जिनमें बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहीं। जिनके लिए मुट्ठीगंज कार्यालय को भव्य तरीके से सजाया गया था। साथ ही गीत संगीत एवं रात्रि भोजन का भी इंतजाम अतिथियों के लिए किया गया था। होली मिलन समारोह में मंत्री नन्दी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को गुलाल लगाते हुए होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। मंत्री नंदी ने प्रदेशवासियों को रंगोत्सव की बधाइयां दी। उन्होंने अपील की कि रंगों के पर्व होली को सामाजिक सौहार्द के प्रतीक के तौर पर मनाएं।

मंत्री नन्दी ने कहा कि होली हमारी संस्कृति का पर्व है। होली सबकी जिंदगी में खुशियों का रंग लाता है। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश नित नई ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है। हमारा देश और प्रदेश और तरक्की करे, आगे बढ़े आज यही संकल्प होना चाहिए। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक-दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं, लोग आपस में मिल-जुलकर खुशियां बांटते हैं। इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, कीडगंज मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, मीरापुर मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, नैनी मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel