Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मंत्री नन्दी ने मतदाताओं से जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

Published on: 06-04-2024

*आज घर-घर लहरा रहा है भाजपा का झंडा: नन्दी*

*लोकसभा चुनाव में बूथ विजय अभियान हर कार्यकर्ता का लक्ष्यः नन्दी*

*मंत्री नन्दी ने मतदाताओं से जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की*

*भाजपा के स्थापना दिवस पर बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों के साथ की बैठक*

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित विश्व के सबसे विशालतम राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 210 पर बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक की। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बूथ पर रहने वाले मतदाताओं से जनसम्पर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।

मंत्री नन्दी ने बूथ समिति के सदस्यों व पन्ना प्रमुखों से संवाद कर कहा कि वह अपने-अपने बूथ के अलग-अलग घरों में जाकर लोगों से सम्पर्क कर लोगों को मोदी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों से अवगत कराएं और उन्हें दस वर्ष की उपलब्धियों वाला पत्रक दें। साथ ही परिवार के प्रमुख व्यक्तियों का मोबाइल नंबर पन्ना प्रमुख अवश्य दर्ज करें। 

मंत्री नन्दी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 210 पर पन्ना प्रमुखों एवं बूथ समिति के साथ बैठक की। मंत्री नन्दी ने कहा कि 1980 में छह अप्रैल को ही भाजपा की स्थापना हुई थी। एक अधिवेशन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी एवं लालकृष्ण आडवाणी जी ने भाजपा की स्थापना कर एक छोटा सा पौधा लगाया था। उस समय जो पौधा रोपा गया था तब शायद ही किसी ने यह सोचा होगा कि कुछ सालों बाद वह विशाल वट वृक्ष बन कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी। पार्टी के सामान्य कार्यकर्ताओं के बीच से निकले भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री के रूप में जनकल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। 

मंत्री नन्दी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं बल्कि एक विचार है, जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जन कल्याण है। 1984 में स्थापना के दौरान लोकसभा चुनाव में दो सीट से शुरू हुई भाजपा की जनकल्याण यात्रा आज 303 सीट तक पहुंच गई है। वहीं इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 400 पार का इतिहास रचने का संकल्प लिया गया है, जिसे सभी कार्यकर्ताओं को पूरा करना है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel