Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया

Follow

Published on: 21-06-2024

’योग’ एक प्राचीन भारतीय ध्यान प्रक्रिया है जो शरीर, मन और आत्मा को एकजुट करने का काम करती है

रांची (झारखंड)। माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के द्वारा बिरसा मुंडा फन पार्क, जेल मोड़, रांची में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर माननीय विधायक श्री सी0पी0 सिंह, प्रधान सचिव श्री अजय कुमार सिंह, उपायुक्त राँची श्री राहुल कुमार सिन्हा, अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखण्ड श्री आलोक त्रिवेदी, संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विद्यानंद शर्मा पंकज, निदेशक आयुष सीमा कुमारी उदयपुरी, निदेशक प्रमुख डा0 सी0के0 शाही, उपनिदेशक डा0 लाल मांझी, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डा0 सच्चिदानंद सिंह ने योगा कार्यक्रम में भाग लिया।

’योग’ एक प्राचीन भारतीय ध्यान प्रक्रिया है जो शरीर, मन और आत्मा को एकजुट करने का काम करती है। योग का इतिहास करीबन 5000 साल पुराना है और यह प्राचीन भारतीय दर्शन में मन और शरीर के अभ्यास के रूप में जाना जाता है। योग की विभिन्न शैलियाँ शारीरिक मुद्राएँ, साँस लेने की तकनीक और ध्यान या विश्राम को जोड़ती हैं। योग का महत्व देखते हुए ही संयुक्त राष्ट्र ने प्रत्येक वर्ष 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ मनाने का निर्णय लिया है।

दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का थीम योग – स्वयम् और समाज के लिए हैं।

डा0 अर्चना कुमारी, योग प्रशिक्षक, राज्य योग केन्द्र, आयुष निदेशालय, झारखण्ड सरकार के द्वारा श्री बन्ना गुप्ता, माननीय मंत्री, स्वास्थ्य चि0 शि0 एवं प0 कल्याण विभाग, माननीय विधायक श्री सी0पी0 सिंह, प्रधान सचिव श्री अजय कुमार सिंह, उपायुक्त राँची श्री राहुल कुमार सिन्हा, अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखण्ड श्री आलोक त्रिवेदी, संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विद्यानंद शर्मा पंकज, निदेशक आयुष सीमा कुमारी उदयपुरी, निदेशक प्रमुख डा0 सी0के0 शाही, उपनिदेशक डा0 लाल मांझी, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डा0 सच्चिदानंद सिंह, सभी पदाधिकारीगण तथा हजारोें की संख्या में योग प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया।

डा0 अर्चना कुमारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जिसमें हम Masslevel पर मिलकर एक साथ योगभ्यास करते हैं, ताकि हम प्रेरित हो सकंे और प्रण ले सकें कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे।

स्वास्थ्य ही धन है “Health is wealth” तो आज हम अपने wealth को बचाने के लिए संकल्पित हो कि योग को अपने जीवन का एक अविच्छिन अंग बनायेंगे, क्योंकि एक स्वस्थ्य व्यक्ति ही स्वस्थ परिवार का निर्माण कर सकता है, एक स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज का और स्वस्थ समाज एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel