Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मंत्री बन्ना गुप्ता ने उप नगर आयुक्त और वरीय महाप्रबंधक जुस्को अधिकारी के साथ किया बैठक

Follow

Published on: 16-06-2024

कहा जनहित के मुद्दों पर मैं कोई समझौता नहीं करूँगा

जमशेदपुर (झारखंड)। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने अपने आवासीय कार्यालय में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार, वरीय महाप्रबंधक जुस्को श्री आर के सिंह एवं अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को क्षेत्र के त्वरित विकास हेतु आवश्यक निर्देश दिये।

इस बावत सभी बस्तियों में पेयजल एवं नियमित विद्धुत आपूर्ति कराये जाने, क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई एवं घरों से कचरा उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बरसात से पूर्व सभी बड़े नाला की सफाई किये जाने, क्षेत्र में नियमित फॉगिंग किये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने, सरकार के जनहित के योजनाओं को एवं विकास कार्यों के योजनाओं को धरातल पर लाने, कदमा-सोनारी के मुख्य मार्गों में पार्किंग व्यवस्था को सुगम करने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने जैसे अहम विषयों पर माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने निर्देश दिये हैं।

समीक्षा बैठक के दौरान श्री बन्ना गुप्ता जी ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने की दायित्व मेरी है और जनहित के मुद्दों पर मैं कोई समझौता नहीं करूँगा जनता के प्रति मेरी जिम्मेदारी है।

अतः सभी अधिकारीगण संवेदनशील होकर जनाकांक्षाओं को पूर्ण करने हेतु तत्परता से और जवाबदेही के साथ काम करें अन्यथा जनविरोधी कार्य करनेवाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे इस बात को अधिकारी अपने जेहन में रखें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel