Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मंत्री बन्ना गुप्ता ने जिला प्रशासन के साथ किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण

Follow

Published on: 17-11-2023

यातायात एवं घाटों पर पार्किंग की व्यवस्था पर भी समुचित ध्यान देने का निर्देश दिया

जमशेदपुर (झारखंड)। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने निरीक्षण के क्रम में स्वर्णरेखा घाट, मानगो पुल, दोमुहानी घाट में घाटों की साफ-सफाई और व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

साथ ही छठ घाटों को सुरक्षित करने और हर तरह की सुविधा बहाल कराने, छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके मद्देनजर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

छठ घाटों की ससमय साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था, सभी छठ घाट में डेंजर जोन चिन्हित करने एवं बेरिकेडिंग किए जाने, छठ घाटों से नाविक और गोताखोर को टैग करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाने, छठ घाट की ओर जाने वाले सभी पहुंच पथ की आवश्यक मरम्मतीकरण कार्य ससमय सुनिश्चित किए जाने, नगर निकाय, पुलिस, यातायात, विद्युत, आपदा प्रबंधन सहित सभी संबद्ध पदाधिकारियों को आपस में समन्वय सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य ससमय संपन्न करने, छठ घाटों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखी जाए, पीने के पानी की व्यवस्था, इसके अलावा सुगम यातायात एवं घाटों पर पार्किंग की व्यवस्था पर भी समुचित ध्यान देने का निर्देश दिया।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, टाटा स्टील के पदाधिकारी अमित सिंह, कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel