Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मंदिर सहित सुने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, मूर्तियां सहित लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

Follow

Published on: 16-03-2024

मंदिर सहित सुने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, मूर्तियां सहित लाखों के जेवरात ले उड़े चोर टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हथेरी में शुक्रवार रात जैन मंदिर में साथ ही सुरेंद्र सिंह के लाखों के जेवरात चोरी का मामला सामने आया है। गांव के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से अज्ञात चोर अष्टधातु से निर्मित भगवान की तीन प्रतिमाएं चुरा ले गए। जैन समाज के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की। हथेरी गांव निवासी नितिन जैन ने बताया कि आज सुबह मंदिर के पुजारी मंदिर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा मिला। मंदिर के अंदर जाकर देखा तो गर्भ ग्रह में रखी तीन प्रतिमाएं गायब थी। उन्होंने चोरी की सूचना बंधा चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। ग्राम पंचायत केशवगढ़ निवासी विमल चंद्र जैन ने बताया कि मंदिर से भगवान आदिनाथ, भगवान शांतिनाथ और महावीर स्वामी की अष्ट धातु से निर्मित तीन प्रतिमाएं चोरी हुई है। केशवगढ़ पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि पुलिस ने समाज के लोगों से पूछताछ के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच जुटी है। उन्होंने बताया कि जैन मंदिर में चोरी से गांव में दहशत का माहौल है। और वही सुरेंद्र सिंह परमार के सुने मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया है लाखो के जेवरात सहित अन्य सामान ले उड़े चोर मौके पर पुलिस के जांच की जा रही है साथ ही डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट्स टीम भी मौके पर पहुंच कर जॉच में जुट गई है

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel