Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मण्डलायुक्त ने मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित 10 कि०मी० क्रास कन्ट्री रेस का हरी झण्डी दिखाकर किया उद्घाटन — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 08-05-2024

मण्डलायुक्त ने मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित 10 कि०मी० क्रास कन्ट्री रेस का हरी झण्डी दिखाकर किया उद्घाटन — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

मण्डलायुक्त ने सभी खिलाडियों एवं अधिकारियों को मतदाता जागरूकता की दिलायी शपथ

जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा समान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 के निर्देशानुसार जनपद प्रयागराज में मतदाता जागरूकता 10 कि०मी० क्रास कन्ट्री रेस पुरूष एवं महिला प्रातः 6.00 बजे अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काम्पलेक्स, म्योहाल से श्री विजय विश्वास पंत-मण्डलायुक्त महोदय द्वारा सभी खिलाडियों एवं अधिकारियों को शपथ दिलाकर एवं हरी झण्डी दिखाकर दौड़ का उद्घाटन किया गया तथा सभी खिलाडियों को दिनांक 25 मई, 2024 को अपने स्वयं के मत तथा अपने परिवार एवं गांव से शत प्रतिशत वोट डालने के लिए कहा गया।

      उक्त प्रतियोगिता महाराणा प्रताप चौराहा (म्योहाल), धोबी घाट चौराहा, एकलव्य चौराहे से बाये ओर प्रधान डाक घर से होते हुए पत्थर गिरजा घर चौराहा से सुभाष चौराहा, सिविल लाइन हनुमान मन्दिर चौराहा, मेडिकल चौराहा, सी.एम.पी डिग्री कालेज चौराहे से बाए जार्ज टाउन थाना होते हुए बालसन चौराहा से बाए इण्डियन प्रेस चौराहा से होते हुए चन्द्रशेखर आजाद पार्क के गेट नं0 03 पर समाप्त हुई। इस प्रतियोगिता में 256 पुरूष एवं 102 महिला कुल 358 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें बालक वर्ग में प्रथम-शैलेश कुशवाहा, द्वितीय- प्रदुम निषाद, तृतीय-दूधनाथ यादव, चौथा -करन निषाद, पांचवा-दिनेश यादव, छठा-मो० फरह एवं महिला वर्ग में प्रथम -पूजा पटेल, द्वितीय-पुष्पा यादव, तृतीय-श्रेया सिंह, चौथा- मिला देवी, पांचवा-मानसी निषाद, छठा-रानी ने प्राप्त किया।

     सभी खिलाडियों का पुरस्कार वितरण मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार के कर कमलो द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बुके देकर एवं श्री संदीप गुप्ता, क्रीडा अधिकारी म्योहाल द्वारा बैज लगाकर तथा मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त एवं प्रेक्षक महोदय का क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी श्रीमती विमला सिंह द्वारा बुके तथा श्री अरविन्द सोनकर, उप क्रीडा अधिकारी एवं श्री देवी प्रसाद उप क्रीड़ाधिकारी द्वारा बैज लगाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त महोदय प्रयागराज, श्री पी.एन. सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक एवं एल. बी. मौर्य उप जिला विद्यालय निरीक्षक, श्री बृजेश श्रीवास्तव, सचिव जिला खेल कूद प्रयागराज नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिता इन निर्णायको श्री सत्येन्द्र सिंह, श्री आशीष यादव, श्री संजय कुमार सिंह, श्री जयराम सिंह, श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, श्री संजय कुमार गुप्ता, सुश्री श्रेया सिंह, श्री प्रवीण जायसवाल, श्री अंकित तिवारी, द्वारा तथा श्री देवी प्रसाद उप कीडाधिकारी की देखरेख में सम्पन्न करायी गयी तथा सभी अतिथियों का श्रीमती विमला सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel