Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज स्वीप प्रयागराज के सहायक नोडल अधिकारी श्री पी एन सिंह के निर्देशन में  यमुनापार के सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व छात्रों के द्वारा  विशाल  रैलियां निकाली गईं– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 22-03-2024

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज स्वीप प्रयागराज के सहायक नोडल अधिकारी श्री पी एन सिंह के निर्देशन में  यमुनापार के सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व छात्रों के द्वारा  विशाल  रैलियां निकाली गईं– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

इस रैली में  सामान्य छात्र-छात्राएं व एनसीसी कैडेट्स ने  प्रतिभाग किया

छात्र- छात्राएं  अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां व पोस्टर लिए थे।

यमुनापार की यह रैलियां देखते ही बनती थीं।  छात्र-छात्राएं आकर्षक नारे लगा रहे थे। ‘पहले मतदान, फिर जलपान’, ‘लोकतंत्र को मज़बूत  करेंगे, हम सब मिलकर वोट करेंगे’, ‘ शपथ ग्रहण हम करते हैं, वोट करेंगे..वोट करेंगे’, हमारा वोट: देश के लिए’ जैसे नारों से आकाश गूँज उठा।

रैली जिन-जिन स्थानों से गुजरी लोग उसे देखकर छात्र-छात्राओं का उत्सवर्धन कर रहे थे। राजा कमलाकर  इंटरमीडिएट कॉलेज के  प्रधानाचार्य श्री अनय प्रताप सिंह ने रैली के पूर्व शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की एक सभा की और मतदान के महत्व व लोकतंत्र पर अपने विचार रखे। उन्होंने नए वोटर्स को उत्प्रेरित करते हुए कहा कि ‘यूथ ही भारत के भाग्य विधाता हैं, उन्हें  बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लेना चाहिए और अन्य लोगों को भी उत्प्रेरित करना चाहिए”

 यमुनापार की रैलियों का सफल संयोजन 

स्वीप के यमुनापार प्रभारी अधिकारी  शेषनाथ सिंह ने किया। इन रैलियों में विधानसभावार प्रभारी स्वीप सदस्य क्षितिज तिवारी करछना, डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह बारा, डॉ. साबिर अली  कोरांव व श्री दीपक कुमार मेजा ने  सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। इस सफल रैली के लिए सह-ज़िला विद्यालय निरीक्षक श्री एल बी मौर्या, श्री धर्मेंद्र सिंह, श्री बी.एस. यादव इत्यादि ने स्वीप टीम को बधाई दी है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel