Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण आज मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

Published on: 06-04-2024

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण आज मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण आज मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया। सर्वप्रथम भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर के कार्यों का निरीक्षण करते हुए वहां पर लटके हुए तारों को अंडरग्राउंड करने, मेन गेट को चौड़ा करते हुए वहाँ पर पर्याप्त मात्रा में सर्कुलेटिंग एरिया सुनिश्चित करने तथा सभी अनावश्यक एनक्रोचमेंट को अतिशीघ्र हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा साइट रजिस्टर पर हर इंस्पेक्शन के उपरांत एंट्री करने के भी निर्देश दिए।

तत्पश्चात उन्होंने स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करते हुए मुख्य सड़क से मेन गेट तक नो पार्किंग नो वेटिंग जोन बनाने को कहा जिसके कि अस्पताल आने जाने में एम्बुलेंस अथवा अन्य बड़े वाहनों को समस्या न आए। निरीक्षण के दौरान वहां पर उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे अलग-अलग कार्यों का भी निरीक्षण किया गया तथा गुणवत्ता सम्बंधित जाँच की गई जिसमें कई जगह कमी पायी गई। मौके पर साईट इंस्पेक्शन रजिस्टर उपलब्ध न होने के कारण उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। इसी क्रम में आरएएफ फाफामउ से सोरांव रोड तथा सोरांव से हंडिया रोड का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां पर सभी पेडिंग कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण उपरांत महाकुम्भ 2025 के कार्यों में भूमि अधिग्रहण संबंधित समस्याओं के निराकरण के दृष्टिगत तथा लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन एवं पर्यटन विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा हेतु एक बैठक की गई जिसमें सभी परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी कार्यों को 31 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने तथा हर कार्य की गुणवत्ता का सत्यापन सम्बन्धित जेई द्वारा कराने के निर्देश दिए गए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel