Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ में स्वच्छता महाअभियान के अंतर्गत साफ-सफाई अभियान का हुआ संचालन

Published on: 20-01-2024

शक्तिनगर(सोनभद्र)। महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम, द्वितीय व तृतीय के तत्वावधान में दिनांक 20 जनवरी 2024 को “स्वच्छता महाअभियान” के अंतर्गत एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर में साफ-सफाई अभियान का संचालन हुआ।

इस अभियान का प्रारम्भ परिसर प्रभारी डाॅ० प्रदीप कुमार यादव के अध्यक्षता में परिसर को “प्लास्टिक मुक्त परिसर” बनाये रखने के संकल्प के आह्वान के साथ हुआ।

श्रमदान कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डाॅ० प्रभाकर लाल, श्रीमती अजय लक्ष्मी और डाॅ० विनोद कुमार पाण्डेय ने परिसर में एनएसएस स्वयंसेवकों का स्वच्छता जागरुकता अभियान के प्रति समय-समय पर दिये जा रहे सर्वांगीण व सशक्त योगदान को रेखांकित किया गया।

इसमें भारत सरकार के महारत्न प्रतिष्ठान एनटीपीसी और एनसीएल प्रबन्धन द्वारा काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में स्वच्छता जागरूकता संकल्प के प्रति व्यक्त स्वीकृति और समर्थन के प्रति भी आभार प्रकट किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 14 जनवरी से 21 जनवरी तक संचालित “सफाई महाअभियान” के अंतर्गत परिसर और आसपास सफाई महाअभियान कार्य किया गया और इसमें परिसर के एनएसएस स्वयंसेवक, छात्र-छात्रा, सम्मानित शिक्षकगण और कर्मचारी बंधुत्व ने श्रमदान दिया।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ प्रभाकर लाल ने समस्त सहभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ० विनोद कुमार पाण्डेय कार्यक्रम अधिकारी इकाई तृतीय ने किया।

कार्यक्रम में डॉ अविनाश कुमार दुबे, डॉ मनोज कुमार गौतम, डॉ ओमप्रकाश यादव, डॉ रजनीकांत राम, डॉ मृत्युंजय कुमार पाण्डेय, डॉ दिनेश कुमार, अभिषेक कुमार, अनीष, संदीप, विनित, क्षमा, प्रिया आदि का विशेष योगदान रहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel