Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Published on: 24-01-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम, द्वितीय व तृतीय के तत्वावधान में दिनांक 24 जनवरी 2024 को “मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम” के अंतर्गत ‘भारत में मतदान और सशक्त लोकतंत्र का निर्माण’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का प्रारम्भ डाॅ० प्रभाकर लाल के नेतृत्व में स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं और समस्त शिक्षक-कर्मचारियों को मतदान शपथ दिलाया गया। प्रभारी डाॅ० प्रदीप कुमार यादव ने भारतीय लोकतंत्र में युवाओं का मतदान के प्रति सक्रिय योगदान के महत्व को रेखांकित किया।

वरिष्ठ शिक्षक डाॅ० मानिक चंद पाण्डेय ने इस परिचर्चा में मतदान पहला कर्तब्य पर प्रकाश डाला। इस अभियान में विशेष महत्वपूर्ण प्रोफेसर शंभू उपाध्याय, पूर्व निदेशक की उपस्थिति रही जिन्होंने अपने सामाजिक अनुभव को सहभागियों के साथ साझा किया।

डाॅ० विनोद कुमार पाण्डेय कार्यक्रम अधिकारी इकाई तृतीय ने परिसर में एनएसएस स्वयंसेवकों का ‘मतदान के समक्ष चुनौतियां और समाधान’ अभियान में सशक्त योगदान को राष्ट्र निर्माण के सापेक्ष विश्लेषित किया।

कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती अजय लक्ष्मी ने समस्त सहभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ० विनोद कुमार पाण्डेय कार्यक्रम अधिकारी इकाई तृतीय ने किया।

कार्यक्रम में डॉ अनील कुमार दूबे, डाॅ छोटेलाल प्रसाद, डाॅ० रागिनी श्रीवास्तव, डॉ मनोज कुमार गौतम, डॉ ओमप्रकाश यादव, डॉ रजनीकांत राम, डॉ मृत्युंजय कुमार पाण्डेय, डॉ दिनेश कुमार, मदनलाल, प्रशांत विश्वकर्मा, डाॅ आनंद प्रिया सिंह, अभिषेक, प्रभाकर, अनुराधा, खुशबू, साजन, विकास आदि का विशेष योगदान रहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel