Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ में मनाया गया अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस

Published on: 08-03-2024

शक्तिनगर(सोनभद्र)। महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं तृतीय के तत्वाधान में दिनांक 07 मार्च 2024 को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में तृतीय एक-दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के समक्ष चुनौतियां विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ विनोद कुमार पाण्डेय (इकाई तृतीय) ने विषय स्थापना के साथ जेन्डर एण्ड सोसाइटी विषय पर अपना समीक्षात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रीति शर्मा प्रिन्सिपल केन्द्रीय विद्यालय शक्तिनगर की उपस्थिति अति उत्साहवर्धक रही। श्रीमती शर्मा ने अपने प्रभावी सम्बोधन में स्वयंसेवकों को अपने जीवन में सशक्तिकरण के अनुभवों को साझा किया। आपने समावेशी विकास में महिला हिस्सेदारी के निमित्त प्रयासों का आकलन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों द्वारा इस बाबत अनेक लघु कविता का बाचन किया गया। कार्यक्रम के अगले भाग में वरिष्ठ अध्यापिका डाॅ अपर्णा त्रिपाठी द्वारा महिला सशक्तिकरण अतीत और वर्तमान के संदर्भ में एक सारगर्भित विमर्श प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि के अभिनंदन और उनके सम्मान के साथ हुआ। कार्यक्रम के समापन पर डॉ प्रभाकर लाल (इकाई प्रथम) ने मुख्य अतिथि और समस्त सहभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ० विनोद कुमार पाण्डेय कार्यक्रम अधिकारी ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के पश्चात हुआ।

कार्यक्रम में डॉ मानिक चंद पाण्डेय,डॉ रागिनी श्रीवास्तव, डॉ दिनेश कुमार, उदय नारायण पाण्डेय, डाॅ निशा कुमारी,डाॅ मनोज कुमार गौतम, डाॅ छोटेलाल प्रसाद, प्रशांत कुमार विश्वकर्मा, डाॅ रणबीर प्रताप सिंह, डाॅ आनंद प्रिया सिंह, राबिन्स,विनित, हरिओम, जमशेद, साजिदा, मनीषा, पूजा,खुशबू, चादनी, गुलव्सा, रानु आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel