Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Published on: 26-01-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के कुलपति प्रतिनिधि के रूप में विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी संतोष शर्मा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए संतोष शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में हम सभी को अपने सोच में परिवर्तन लाना होगा।

आज का दौर तकनीकी विकास का है। हमें इसका ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि आज का दिन काफी महत्व का है। विशेष कर युवाओं के लिए। छात्र छात्राओं को अपने भविष्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि समय की यह मांग है।

संस्था के प्रभारी डॉ प्रदीप यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने भविष्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। छात्र कठिन परिश्रम के बल पर अपने भविष्य को संवार सकते हैं। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद विश्वविद्यालय की छात्रा अफसाना परवीन ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन डॉ मानिकचंद पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर डॉक्टर छोटे लाल प्रसाद, डॉ. विनोद कुमार पाण्डेय, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ.ओम प्रकाश यादव डॉ.प्रभाकर लाल, श्री प्रशांत कुमार विश्वकर्मा, श्रीमती अजय लक्ष्मी, डॉ. अनिल कुमार दुबे, उदय नारायण पांडेय, डॉ. रागिनी श्रीवास्तव, डॉ अपर्णा त्रिपाठी, डॉ. आनंद प्रिया सिंह, डॉ. मनोज कुमार गौतम, डॉ. रजनीकांत राम, डॉ रणवीर सिंह, डॉ दिनेश कुमार,अमित कुमार सिंह, अमरीश, रविकांत कुशवाहा एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel