Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आईसीआईसीआई बैंक की संयुक्त टीम द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव की गई आयोजित

Published on: 23-02-2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में दिनांक 23 फरवरी 2024 को केंपस प्लेसमेंट के लिए आईसीआईसीआई बैंक की एक संयुक्त टीम द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया।

यह आयोजन स्थाई (कंपनी पेरोल) पद रिलेशनशिप मैनेजर के लिए किया गया है। टीम के असिस्टेंट मैनेजर अजीत सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभागियों को तीन चरणों से होकर गुजरना पड़ेगा।

पहला चरण निबंध लेखन, दूसरा चरण मनोवैज्ञानिक टेस्ट और तीसरा मानव दृष्टि शामिल है। इस आयोजन में लगभग 100 छात्रों ने सहभागिता किया। इसमें क्वालीफाइंग प्रतिभागियों का अगले चरण में व्यक्तिगत साक्षात्कार ऑनलाइन के माध्यम से होगा।

साक्षात्कार में क्वालीफाई छात्रों का चयन किया जाएगा और उनको रिलेशनशिप मैनेजर पद पर नियुक्त कर दिया जाएगा। संयुक्त टीम में आइसीआइसीआइ बैंक के हिमांशु द्विवेदी (असिस्टेंट मैनेजर),अजीत सिंह (काउंसलर) एवं लवप्रीत कुमार (सीनियर रिसोर्स पर्सन) शामिल थे।

संस्था के प्रभारी डॉ प्रदीप यादव ने बताया कि इसके पूर्व विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर वाराणसी में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में एनटीपीसी कैंपस के तीन छात्रों का चयन हो चुका है। चयनित छात्रों में अविनाश सिंह, अनयपुरी और कशिश जैन का नाम शामिल है।

केंपस प्लेसमेंट के लिए हुए आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ प्रदीप यादव ने कहा कि इस कैंपस प्लेसमेंट से जहां हमारे छात्रों का मनोबल बढ़ेगा वहीं उन्हें रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजन डॉ दिनेश सोनकर द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं प्लेसमेंट ड्राइव के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक डॉ मानिकचंद पांडे ने किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel