Latest News
शतरंज | आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने | शतरंज समाचारलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।

महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित “श्री शिव बारात” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

Follow

Published on: 08-03-2024

मुख्यमंत्री ने बाबा भोलेनाथ से झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की

रांची (झारखंड)। महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन आज ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित “श्री शिव बारात” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने यहां पूरे विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी लोग देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना कर महाशिवरात्रि का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।

ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर को संरक्षित करेगी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर को संरक्षित करेगी। इस धार्मिक धरोहर को देश में अलग पहचान दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर द्वारा आयोजित “श्री शिव बारात” कार्यक्रम में सभी भक्तजनों को आमंत्रित किया गया है।

इस कार्यक्रम के लिए मैं अपनी ओर से महासमिति के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। इस अवसर पर पहाड़ी मंदिर परिसर में उपस्थित सभी महिला श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, पूर्व सांसद श्री सुबोधकांत सहाय, विधायक श्री सी०पी० सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel