Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

महिलाओं के आत्मसम्मान का रखा जाए ध्यान- जिला प्रोवेशन अधिकारी

Published on: 17-10-2023

मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत स्थानीय परिवाद समिति की बैठक की गई आहुत

सोनभद्र। वन स्टाप सेन्टर लोढ़ी में मंगलवार को जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत स्थानीय परिवाद समिति की अध्यक्ष कीर्ति मंडेलिया की अध्यक्षता मे बैठक आहुत की गयी। जिसमे सदस्य सचिव द्वारा बताया गया कि समस्त विभागों में आंतरिक परिवार समिति का गठन किया गया है जिसमें यदि किसी महिला कार्मिक द्वारा शिकायत की जाती है और वह आंतरिक परिवाद समिति के निर्णय से संतुष्ट नहीं होती है।

वह अपना प्रकरण स्थानीय परिवार समिति जो जनपद स्तर पर गठित है उसमें रख सकती है तथा उसे निर्धारित समय के अंतर्गत न्याय दिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मिशन शक्ति फेज चतुर्थ चरण के तहत जो नारी सुरक्षा नारी सम्मान वह नारी स्वावलंबन को केंद्र में रखकर चलाई जा रही है। जिसके तहत प्रत्येक महिलाओं को सम्मान के साथ समाज में जीने का हक है तथा बराबरी का हक प्राप्त करते हुए किसी भी कार्यस्थल पर कार्य करने का अधिकार है।

उनके लिए कोई भी अपमानजनक शब्द या उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द का इस्तेमाल न किया जाए। उनके साथ कोई भेदभाव या लैंगिक उत्पीड़न की घटना प्रकाश में नहीं आनी चाहिए। यदि इस प्रकार की कोई घटना संज्ञान में आता है तो उस कार्मिक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान बैठक में इंद्रावती कुमारी केसवर्कर, स्थानीय परिवार समिति की अध्यक्ष कीर्ति मंडेलिया, आशा मिश्रा सदस्य, संगीता राय सदस्य, धर्मेंद्र पांडे सदस्य, साधना मिश्रा सीमा द्विवेदी, शीला सिंह सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, नेहा अग्रहरि विधि शाह परीक्षा अधिकारी, संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel