Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

महिलाओं के हाथ में वार्ड के कचरे के प्रबंधन की कमान देनी की तैयारी– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 17-03-2024

महिलाओं के हाथ में वार्ड के कचरे के प्रबंधन की कमान देनी की तैयारी– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

आज प्रयागराज नगर निगम द्वारा नैनी के एक आगनवाड़ी परिसर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ को एक बैठक रही गई।

जिसका विषय था ” कचरा प्रबंधन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओ की सभागिता हेतु बैठक। 

इस बैठक की अध्यक्षता सहायक नगर आयुक्त सुश्री दीपशिखा पांडे जी ने किया।

उन्होंने कहा शहर की स्वच्छता में महिलाओ की अहम भूमिका होती है।  इस लिए एक और बड़ी जिम्मेदारी के लिए आपको तैयार होना है।

उन्होंने कचरा प्रबंधन, संग्रहण, प्रथक्करण और निस्तारण के बारे में एसएचजी समूह को विस्तार पूर्वक बताया। 

उन्होंने प्रयागराज शहर में आगामी कुंभ को लेकर भी अपनी योजनाएं साझा की।

इस बैठक की शुरुआत करते हुए श्रृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट सर्विस से कृष्ण कुमार मौर्य ने महिलाओ को स्वच्छता में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। 

उम्हीने कहा महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण होगा जब महिलाएं अपने वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए अपने ही वार्ड के लोगों को जागरूक करेंगी।

इस दौरान 40 महिलाओ ने इस बैठक में प्रतिभाग किया।

इस बैठक में इन सभी के नेतृत्व के लिए सब की सहमति से कुसुम लता जी को चुना गया।

 आपको बता दें इस बैठक को एरिया के अनुसार समूह को बांटकर स्वच्छता जैसे डोर टू डोर कचरा का उठाव कराया जाएगा।

 जल्द ही आईईसी टीम द्वारा इनको डेमो दिया जाएगा। जो एक महीने तक वार्डों में प्रभावी होगा। अच्छे परिणाम आने के बाद सुचारु रूप से डोर टू डोर कचरा का उठाव शुरू किया जाएगा। शहर को साफ सुथरा बनाने को लेकर चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाने में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की अहम भूमिका होगी। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को घर-घर जाकर महिलाओं को जागृत करने की पहल करनी होगी। शहर में यह अभियान जन जागरण के तहत गृहिणी महिलाओं को जागृत करना होगा। कोशिश करें कि सूखा व गीला कचरा का संग्रहण अलग-अलग हो ताकि डोर टू डोर कचरा का उठाव करने के दौरान सूखा एवं गीला कचरा का संग्रहण अलग अलग हो सकें।

इस दौरान सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट सर्विस से कृष्ण कुमार मौर्य, नीलकंठ ग्रुप से सुप्रिया गुरु भी मौजूद रही।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel