Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मां का दूध है बच्चों के लिए संपूर्ण आहार

Follow

Published on: 06-08-2024

मां का दूध है बच्चों के लिए संपूर्ण आहार :विषय पर जिला चिकित्सालय में कार्यशाला का आयोजनजिले में 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह संचालित किया जा रहा है। मंगलवार को शहर के जिला चिकित्सालय में “मां का दूध है बच्चों के लिए संपूर्ण आहार” विषय पर सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला के मार्गदर्शन में कार्यशाला आयोजित की गई । डॉ आभा सिंह एवं डॉ वैभव जैन द्वारा सभी धात्री महिलाओ को बताया गया कि मां का दूध बच्चों के लिए गुणकारी है ,मां के दूध से बच्चे का सर्वांगीण विकास होता है । रोगों से लड़ने की क्षमता बच्चों में पैदा होती है । इसलिए प्रत्येक मां अपने बच्चों को चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ द्वारा जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार स्तनपान कराए । कार्यक्रम में धात्री महिलाओ को स्लोगन एवं रंगोली चित्रण के माध्यम से 6 माह तक केवल स्तनपान के महत्वपूर्ण संदेश को प्रदर्शित किया गया। सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला ने स्तनपान को प्रोत्साहित करने के लिए स्तनपान कराने वाली धात्री माताओ को सर्टिफिकेट वितरित करे जिससे सभी महिलाएं स्तनपान के महत्व को समझे।स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आभा सिंह ने कार्यशाला में बताया कि मां को दूध नहीं आ रहा है तो बच्चे को बार-बार दूध पिलाने पर कुदरती तरीके से दूध बनना शुरू हो जाता है । बच्चों को जन्म घुटी ,शहद ,चाय अन्य पदार्थ नहीं देना चाहिए। जिससे बच्चा बार-बार बीमार होगा और कुपोषण का शिकार हो सकता है । कार्यशाला में डॉ. वैभव जैन शिशु रोग विशेषज्ञ ने भी मां और बच्चों के हेल्थ के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम को सहायक प्रबन्धक डॉ अंकुर साहू के निर्देशन में मैट्रन प्रेमा अहिरवार, कंचन तिवारी,श्रीमती नीलम आर्य , भारती सिंगरौली एवं समस्त एस एन सी यू स्टाफ नर्स समस्त वार्ड बॉय एवं गार्ड सुपरवाइजर सद्दाम खान ने उपस्थित होकर सफल बनाया। कार्यक्रम में प्रसूति महिलाए एवं धात्री महिलाएं उपस्थित रही।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel