Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

माइंड डेवलपमेंट सेंटर पर देश की बात एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Published on: 21-01-2024

निफा द्वारा देश की बात अभियान संविधान दिवस से गणतंत्र दिवस तक चलेगा अभियान

रेणुकूट(सोनभद्र)। विद्यार्थियों की सर्वांगीण विकास हेतु निफा नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट उत्तर प्रदेश द्वारा 21 जनवरी 2024 को सोनभद्र रेणुकूट में माइंड डेवलपमेंट सेंटर पर देश की बात और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिलीप दुबे ने बताया कि देश की बात अभियान निफा करनाल के द्वारा संविधान दिवस 26 नवंबर एवं गणतंत्र दिवस 26 जनवरी तक चलने का अभियान बनाया गया है। जिसका उद्देश्य है स्कूल कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच जाकर देश की बात हमें आजादी दिलाने के लिए भारत मां के वीर सपूत जो शहीद हुए उनके बारे में और अपने त्यौहार जो मनाए जाते हैं उनके बारे में बच्चों के बीच बातें करना निफा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दुबे ने बताया कि रविवार को निफा रेणुकूट की शाखा द्वारा दिलीप दुबे के नेतृत्व में किया गया।

जिसमें लगभग 60 बच्चे उपस्थित थे और सभी बच्चों ने रक्तदान पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान आदित्य कुमार सिंह, द्वितीय स्थान सुधांशु सिंह और तृतीय स्थान शिवम् कुमार सोनी व आयुष यादव तथा सांत्वना पुरस्कार मोहम्मद शहजाद व अहमद शहजाद ने प्राप्त किया। प्रतिभाग किये विजयी छात्रों को प्रशंसा पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। माइंड डेवलपमेंट सेंटर के दिवाकर द्विवेदी (डायरेक्टर) व मुकेश झा (डायरेक्टर) तथा शिक्षक मनीष कुमार यादव का बहुत- बहुत आभार तथा मीडिया जगत से जूही खान मौजूद रही। बातचीत के दौरान दिलीप दुबे ने बताया कि निफा के द्वारा समय-समय पर छात्राओं के स्वर्णिम सर्वांगीण विकास के लिए कार्यक्रम होते रहते हैं जैसे इसके पहले प्रोजेक्ट साक्षर के द्वारा वंचित बच्चों को कैसे शिक्षित करें का वर्ल्ड लांगेस्ट वेबिनार का आयोजन हुआ था उसके बाद अब देश की बात अभियान को चलाया जा रहा है फिर जब कोई नई अभियान आएगा तो सभी को शेयर किया जाएगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel