Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मानक विहीन विवाह घरों में गैर मान्यता से शिक्षा माफिया चला रहे स्कूल,शिक्षा अधिकारियों के संरक्षण में शासन ले संज्ञान

Published on: 23-07-2024

गुरसरांय। शिक्षा माफिया स्कूली छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है,शिक्षा विभाग के आला अधिकारी उनके संरक्षक दाता बने हुए हैं उत्तर प्रदेश सरकार से ऊंची पगार लेने वाले बेसिक शिक्षा परिषद से लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारीयों की कार्यशैली प्रकाश में आ रही हैं। इस प्रकार के मामले गुरसरांय नगर में सामने आए है। नगर पालिका परिषद गुरसरांय से सोमवार के हाट की ओर जाने वाले रास्ते में बने दो विवाह घरों मे मानक विहीन भवन विद्यालय में गैैर मान्यता से लेकर शिक्षकों की योग्यता को दरकिनार कर दिहाड़ी से भी कम शिक्षकों को वेतन देकर यह शिक्षा माफिया सोमवार हाट बाजार के दो विवाह घरों में अलग-अलग यह शिक्षण संस्थान संचालित कर रहे हैं। जिसमे 1 से कक्षा 10 तक की कक्षा संचालित हो रही हैं और जिन भवनों में छात्र यहाँ शिक्षा ग्रहण करते हैं वहाँ विद्युत लाइन के तार जहाँ बिल्डिंग से टच करते है। वहीं दूसरी ओर विवाह घर होने के चलते डीजे से लेकर बारूद भी शादी आदि उत्सव कार्यक्रम में चलते नजर आते हैं। जिससे बच्चों की जिंदगी के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। और बेसिक शिक्षा अधिकारी से लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक झांसी को सारी जानकारी होने के बावजूद इनकी अधिकृत मान्यता न होने भवन व शिक्षक न होने से छात्रों के भविष्य के साथ जबरदस्त खिलवाड़ किया जा रहा है और अभिभावकों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। यहां तक की प्रतिबंधित मारुति गैस वाहन से छात्रों को भूसे की तरह भरकर आए दिन ढोते देखा जा सकता है। और विद्यालय में अग्निशामक यंत्र से लेकर अग्नि निरोधक प्रमाण पत्र आदि आदि कांलम भी पूरा नही हो रहा है। इसी प्रकार गुरसरांय के कई प्राइवेट स्कूलों और कोचिंग सेंटरों मे भारी अनियमितताएं की जा रही हैं।केजी से लेकर हाईस्कूल तक के छात्रों को शिक्षा माफिया किताब से लेकर जूते और ड्रेस तक अपने तयसुदा दुकानदारों से खरीदने को विवश कर रहे हैं।जिससे उत्तर प्रदेश सरकार के साथ-साथ अभिभावकों और छात्रों के साथ खुला खिलवाड़ होना स्पष्ट संदेश दे रहा है कि यहां पर माफिया का वजन कानून और सरकार के ऊपर है। जिसके चलते शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मोटी पगार तो सरकार से ले रहे हैं और काम पूरा सरकार के विरोध में कर रहे है।शिक्षा माफिया छात्रों और अभिभावकों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। क्षेत्र के जागरूक लोगों ने शासन से इस संबंध में जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel