Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

माननीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मण्डलीय अधिकारियों के साथ बाल संरक्षण से सम्बंधित योजनाओं की समीक्षा की — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 20-07-2024

माननीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मण्डलीय अधिकारियों के साथ बाल संरक्षण से सम्बंधित योजनाओं की समीक्षा की — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ थीम पर नशे के विरूद्ध अभियान चलाकर बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करने के लिए कहा

माननीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग डा0 देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में सम्बंधित विभागों की मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मा0 अध्यक्ष महोदय के द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पी0एम0 केयर योजना, स्पान्सरशिप योजना, सपोर्ट पर्सन, वन स्टाप सेन्टर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गयी। बैठक में ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ थीम पर नशे के विरूद्ध अभियान चलाकर बच्चों को जागरूक करने के लिए कहा है। उन्होंने स्कूलों के पास 100 मीटर की दूरी पर पान, गुटका आदि की दुकानों को प्रतिबंधित करने के लिए कहा है। उन्होंने मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को कहा है कि उसकी सूची जिला प्रोबेशन कार्यालय में 15 दिनों के अंदर उपलब्ध करायें। उन्होंने स्कूलों में प्रार्थना सभा में जाकर बच्चों को नशे के बारे में जागरूक करने के लिए कहा है। उन्होंने ड्रग विभाग के अधिकारियों से कहा कि बच्चे नारकोटिक्स की दवाई न खरीदे, इसके लिए मेडिकल स्टोर पर कैमरे लगाये जाये। उन्होंने चिकित्सा विभाग को अभियान चलाकर बच्चों को जागरूक करने के लिए कहा है। उन्होंने पोस्टरों पर हेल्पलाइन नम्बर एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग भी लिखे जाने के लिए कहा है। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्राम पंचायतों में पोस्टर एवं पेंटिंग के माध्यम से ग्राम सभाओं में बच्चों को जागरूक किये जाने के लिए कहा है। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को बाल श्रम को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। इसके साथ ही बाल भृक्षावृत्ति वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को बच्चों का एडमिशन कराने एवं बच्चों को नियमित शिक्षा ग्रहण के लिए प्रेरित करने के लिए कहा है। मा0 अध्यक्ष महोदय ने यू-डैश पर कितने विद्यालय है, इसकी जानकारी ली। बाल यौन शोषण की समीक्षा करते हुए इससे सम्बंधित मामलों में पुलिस विभाग को सही से जांच करने के लिए कहा है। इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त, अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, उप निदेशक प्रोबेशन सहित अन्य विभागों के मण्डलीय एवं जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel