Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में स्ट्रेस मैनेजमेंट से संबंधित वर्कशॉप का किया गया आयोजन — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 19-05-2024

माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में स्ट्रेस मैनेजमेंट से संबंधित वर्कशॉप का किया गया आयोजन — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों को मानसिक तनाव कम करने के लिए किया गया प्रेरित

वर्कशॉप में नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ0 ईशान्या राज द्वारा स्ट्रेस मैनेजमेंट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई

माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संतोष राय की अध्यक्षता में शनिवार को स्ट्रेस मैनेजमेंट से संबंधित वर्कशॉप का आयोजन सभागार जनपद न्यायालय प्रयागराज में किया गया। वर्कशॉप में एमपीएम.फिल सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकिएट्री रांची, पीएचडी कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ0 ईशान्या राज द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। डॉक्टर ईशान्य राज ने बताया कि सभी जुडिशल ऑफिसर को अत्यधिक कार्य होने के कारण दिमाग में तनाव हो जाता है, तनाव के कारण इंसान को बहुत सारी बीमारियों से जूझना पड़ता है उसको किस प्रकार से कार्य के दौरान तनाव को कम किया जाए। डॉक्टर ईशान्या राज द्वारा मानसिक स्वास्थ्य व शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से बताया गया। वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य से ग्रसित है मानसिक स्वास्थ्य के बारे में लोग चर्चा नहीं करते हैं जबकि शारीरिक स्वास्थ्य से ज्यादा महत्वपूर्ण इंसान का मानसिक स्वास्थ्य है वर्तमान समय में सभी लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक होना चाहिए, जिससे मानसिक तनाव को कम करके स्वास्थ्य लाभ लिया जा सके और तनाव विहीन जीवन व्यतीत किया जा सके। माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों को मानसिक तनाव कम करने के लिए प्रेरित किया गया। वर्कशॉप में समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री दिनेश कुमार गौतम द्वारा प्रदान की गई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel